{"_id":"61882d893206f01cc9502eee","slug":"good-news-new-cargo-ready-in-chandigarh-waiting-for-flights-pkl-office-news-pkl4322860181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर : चंडीगढ़ में नया कार्गो बनकर तैयार, उड़ानों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर : चंडीगढ़ में नया कार्गो बनकर तैयार, उड़ानों का इंतजार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के कारोबारियों के लिए राहत की खबर है। चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर बनाए गए कार्गों सेंटर का विस्तार कर दिया गया है। 500 वर्ग मीटर से बढ़ाकर इसे 10,000 वर्ग मीटर किया गया है। नई दिल्ली के बाद क्षेत्र का यह दूसरा सबसे बड़ा कार्गो सेंटर है। हालांकि इसका फायदा तभी मिलेगा, जब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की उपलब्धता अच्छी होगी। कार्गो में सामान के भंडारण की सुविधा भी है।
चंडीगढ़ हवाई अड्डा कार्गो सेंटर से लैस हो गया है। सीईओ अजय कुमार ने बताया कि कार्गो का कस्टम विभाग ने निरीक्षण कर लिया है। एक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है, दूसरी बाकी है। इसके बाद विभाग कार्गो को अनापत्ति प्रमाणपत्र देगा। अजय ने बताया कि दिल्ली के बाद यह क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा कार्गो सेंटर होगा। इसमें जल्दी खराब होने वाले सामान का भी ज्यादा समय तक भंडारण किया जा सकेगा। इसकी बदौलत यहां से सामान दूसरे राज्यों और विदेश भेजना आसान हो जाएगा। कुल चार शेड्स तैयार किए हैं, इनमें दो घरेलू व दो अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं।
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के कारोबारियों को फायदा
कार्गो के विधिवत संचालन के बाद सबसे ज्यादा फायदा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कारोबारियों को होगा। भंडारण की सुविधा होने के कारण वह अपना सामान आसानी से दूसरे राज्यों को भेज सकेंगे। फिलहाल कारोबारियों को संचालित हो रही उड़ान के समय पर ही एयरपोर्ट पहुंचना होता था। इसमें भी जगह के हिसाब से ही सामान भेजा जा सकता था। बाकी सामान कारोबारी को वापस ले जाना होता था। नए कार्गो की शुरुआत के बाद इन समस्याओं से कारोबारियों को राहत मिल जाएगी। कारोबारी यहां अपने सामान का 75 से 80 पैसे प्रति किलो के हिसाब से भंडारण करा सकेंगे।
विज्ञापन
कार्गो सेंटर की विशेषता
नए कार्गो में फार्मा सेक्टर की जरूरतों के मुताबिक 420 वर्ग मीटर में शीतगृह बनाए गए हैं। इसमें 20-20 वर्गमीटर के तीन कमरे हैं, जिनमें माइनस पांच से 10 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान रखा जा सकता है। इसमें दवाइयां आदि रखी जाएंगी। 240 वर्ग मीटर का सेंटर हॉल बनाया गया है। इस हॉल का तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा, इसमें इलेक्ट्रॉनिक व मेडिकल उपकरण रखे जा सकेंगे। 120 वर्ग मीटर का एक हॉल बनाया गया है। इसका तापमान 10 से 22 डिग्री तक रहेगा। इसमें फल, सब्जियां व दूध से बने अन्य खाद्य पदार्थ रखे जाएंगे।
शुरुआत में बेली कार्गो का प्रचालन यात्री जहाजों द्वारा शुरू किया जाएगा एवं मांग के अनुसार इसमें वृद्धि होगी। अभी कोविड के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पूरी तरह से परिचालन में नहीं हैं। शुरुआत में एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का चंडीगढ़ से संचालन होता है। इन्हीं से कार्गो प्रचालन की संभावना है। -अजय कुमार, सीईओ, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़