{"_id":"6a627b015da1a538c70ed9be","slug":"gold-chain-snatched-from-womans-neck-panchkula-news-c-87-1-pan1011-139022-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला के गले से सोने की चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला के गले से सोने की चेन झपटी
विज्ञापन
सेक्टर-20 में बेटे के साथ स्कूटी पर जा रही थी महिला, झपटमार 12 ग्राम की चेन लेकर फरार
पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 क्षेत्र में एक झपटमार महिला के गले से करीब 12 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी पर काम के लिए जा रही थी। शिकायत के आधार पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में खड़क मंगौली गेट नंबर-3 निवासी फुलझड़ी देवी ने बताया कि वह सेक्टर-20 स्थित सनसिटी में साफ-सफाई का काम करती हैं। घटना के समय उनका बेटा बैटरी वाली स्कूटी चला रहा था और वह पीछे बैठी थीं।
उन्होंने बताया कि जब वे सेक्टर-20 स्थित जीएच-35 सोसाइटी के पास पहुंचे तो पीछे से स्कूटी पर सवार एक युवक आया और गले से करीब 12 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि वह आरोपी के वाहन का नंबर नोट नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने नीले रंग की चेकदार शर्ट पहन रखी थी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।