फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Girl molested late at night, saved her life by jumping from e-rickshaw

Panchkula News: देर रात युवती से छेड़खानी, ई-रिक्शा से कूदकर बचाई जान

Wed, 15 Jan 2025 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Girl molested late at night, saved her life by jumping from e-rickshaw
पंचकूला। जॉब करके लौट रही एक युवती से सोमवार देर रात छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती ने चलती ई-रिक्शा से कूदकर अपनी अपनी जान बचाई। सेक्टर-6 निवासी युवती ने बताया कि सोमवार को करीब दस बजे ई-रिक्शा पकड़ा, उसमें चालक समेत दो थे। जैसे ही रिक्शा में बैठी कि कुछ देर बाद एक युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने के बाद भी छेड़खानी नहीं रुकी तो युवती ने साहस कर सेक्टर-6 की लाइटों पर चलते ई-रिक्शा से कूदकर जान बचाई। शोर मचाने पर छेड़खानी करने वाले दोनों युवक ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। लड़की ने घर वालों को फोन करके घटना की पूरी जानकारी दी। सेक्टर-6 पुलिस ने पहुंचकर माैके का मुआयना किया।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सेक्टर-6 चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि लड़की के परिजनों से मिली शिकायत के आधार मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। इसके अलावा चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम ई-रिक्शा का नंबर ट्रेस करके आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed