फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Get vaccinated to protect against corona, must get a booster dose'

‘कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाएं, बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं’

Sun, 10 Jul 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
'Get vaccinated to protect against corona, must get a booster dose'
पंचकूला। शहर के डॉक्टरों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। टीकाकरण के माध्यम से ही लोगों को बचाया जा सकता है। बूस्टर डोज का समय तीन माह घटाने पर सेक्टर-20 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के लोग शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगे। बूस्टर डोज लगवाने के बाद लोग कोरोना से अपना अच्छे तरीके से बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

बूस्टर डोज तक का टीकाकरण लोगों को बचाएगा
कोरोना से बचाव के लिए लोगों ने जिस तरह से पहली और दूसरी डोज लगवाई है, उसी तरह उन्हें बूस्टर डोज लगवानी चाहिए। टीकाकरण से कोरोना का असर लोगों में नहीं होगा। मेरी जिले के लोगों से अपील है कि लोग टीकाकरण करवाने के साथ ही दूसरे लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इससे उनका जीवन सुरक्षित हो जाएगा। बूस्टर डोज का समय नौ से घटाकर छह माह करना सरकार की सकारात्मक कदम है। - डॉ. गोपाल कृष्ण भारद्वाज, पूर्व पीएमओ, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल
विज्ञापन

कोरोना की सभी डोज लगवाने के लिए सेंटरों पर जाएं
मैं भी कोरोना पॉजिटिव हुई, लेकिन इसके बाद भी टीके की सभी डोज लगवा चुकी हूं। इससे कोरोना का असर बिल्कुल नहीं रहा है। इसलिए लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाना चाहिए। मेरी अपील है कि लोग जागरूक हों। टीकाकरण कराएं। इसके लिए लोग शहर की डिस्पेंसरी और गांव के लोग सीएचसी और पीएचसी सेंटर जाएं। इससे उनका जीवन सुरक्षित हो सके। बच्चों का टीकाकरण अभी सौ फीसदी नहीं हुआ है। इसके लिए भी शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों को बच्चों का टीकाकरण करवाना चाहिए। - डॉ. मनकीरत मुरारा, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ लगाएंगे कैंप
कोरोना से बचाव के लिए मैंने अपने पूरे परिवार को पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगवा दी है। अब मेरी कोशिश है कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बूस्टर डोज लगवाने के लिए शहर के विभिन्न जगहों पर कैंप लगाएंगे, जिससे कि लोगों का वैक्सीनेशन सौ फीसदी पूरा हो जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैन भेजकर वैक्सीनेशन किया जाएगा। बूस्टर डोज के लिए यह कैंप सेक्टर-20 में शुरू होगा। इसमें बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोग आ सकते हैं। यह कैंप 10 बजे से शुरू हो जाएगा। - अविनाश मलिक, सेक्रेटरी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेेक्टर-20
कोरोना से बचाव के लिए लोग सामाजिक दूरी का पालन भी करें
कोरोना से बचाव के लिए जिस तरह से वैक्सीनेशन की तीनों डोज लगवानी जरूरी है, उसी तरह से लोग सामाजिक दूरी का पालन करें। वैक्सीनेशन के साथ लोग मौजूदा समय में सामाजिक दूरी का पालन और मास्क नहीं लगा रहे हैं। मेरी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अपील है कि इस पर रोक लगाई जाए जिससे कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। - केके जिंदल, प्रेसिडेंट, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20

लोगों को वैक्सीनेशन के लिए किया जागरूक
मेरी मां को कोरोना हुआ। डॉक्टरों की अच्छी देखभाल के बाद वह ठीक हो गईं। इसके बाद मैंने अपने पूरे परिवार का टीकाकरण करवाया। इसके बाद किसी को कोरोना नहीं हुआ। मेरी लोगों से अपील है कि लोग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं, जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। - सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed