फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gate erected after encroaching on NHAI land; Minister constitutes committee and seeks report.

Panchkula News: एनएचएआई की जमीन पर कब्जा कर लगाया गेट, मंत्री ने कमेटी गठित कर तलब की रिपोर्ट

Wed, 26 Aug 2026 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gate erected after encroaching on NHAI land; Minister constitutes committee and seeks report.
कष्ट निवारण समिति की बैठक में आठ शिकायतों का मौके पर निपटारा
विज्ञापन

बागवाली मामले में तहसीलदार, एसीपी और दो स्थानीय लोगों की कमेटी करेगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बागवाली में एनएचएआई की जमीन पर कब्जा कर गेट लगाने और रास्ता बंद करने की शिकायत पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त कमेटी गठित कर रिपोर्ट तलब की है। मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में मंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आठ शिकायतें रखी गईं और सभी का मौके पर ही निपटारा किया गया। बागवाली मामले में मंत्री ने तहसीलदार कालका, एसीपी और दो स्थानीय लोगों की संयुक्त कमेटी गठित कर मौके का निरीक्षण करने और उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके प्लॉट के सामने एनएचएआई की जमीन पर कब्जा कर गेट लगा दिया गया है, जिससे उसका रास्ता बंद हो गया है। एनएचएआई चंडीगढ़ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के अतिक्रमण मिले थे। स्थायी अतिक्रमण हटा दिया गया है, जबकि अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

मंत्री ने शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए उपायुक्त सतपाल शर्मा और जिला प्रशासन की टीम की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर तय समय में निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि पंचकूला प्रदेश में रोल मॉडल बने। बैठक में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-20 की जर्जर सड़क बरसात बाद होगी दुरुस्त
सेक्टर-20 निवासी ने श्मशान घाट के पास मुख्य सड़क की जर्जर हालत की शिकायत की। बताया गया कि लोगों को रोजाना गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए एलओआई जारी हो चुका है। बरसात का मौसम खत्म होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। मंत्री ने नगर निगम को सड़क की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए।

अवैध जिम बंद कराने के आदेश
कालका की रतपुर कॉलोनी में राधेश्याम गौशाला के सामने अवैध जिम चलाने की शिकायत पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार जिम संचालक के पास फायर विभाग की एनओसी, सीएलयू और नगर परिषद की मंजूरी नहीं है। नगर परिषद कालका ने बताया कि संचालक को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर मंत्री ने जिम को तुरंत बंद कराने के आदेश दिए।


दहेज मामले में प्रभावी पैरवी के निर्देश
सेक्टर-15 की एक महिला ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत रखी। मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर संबंधित महिला इंस्पेक्टर और एएसआई को निलंबित किया जा चुका है। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। मंत्री ने पुलिस विभाग को अदालत में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। पानीपत की एक फर्म के लंबित भुगतान के मामले में भी मंत्री ने पुलिस को गहन जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट पेश करने को कहा। बैठक में मेयर श्यामलाल बंसल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, एडीसी विवेक आर्य, डीसीपी अदिति सिंह और नगर निगम आयुक्त विनय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed