फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Garbage spilling onto the road from overloaded tippers; residents troubled.

Panchkula News: ओवरलोड टिप्परों से सड़क पर फैल रहा कूड़ा, लोग परेशान

Thu, 13 Aug 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Garbage spilling onto the road from overloaded tippers; residents troubled.
खुले में कूड़ा लेकर जाता टिप्पर।
बिना तिरपाल ढके ले जाया जा रहा कचरा, दुर्गंध और गंदगी से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई और नियमित सफाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। पंचकूला शहर से कूड़ा-कचरा लेकर डंपिंग ग्राउंड की ओर जाने वाले ओवरलोड टिप्पर क्षेत्र में परेशानी का कारण बने हुए हैं। कई टिप्परों में क्षमता से अधिक कूड़ा भरा होने के कारण रास्ते में कचरा सड़क पर गिरता रहता है। वहीं कई वाहन बिना तिरपाल ढके कूड़ा लेकर गुजर रहे हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र से होकर गुजरने वाले इन टिप्परों से सड़क पर जगह-जगह कचरा बिखर जाता है। बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर फैले कचरे और दुर्गंध के कारण राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिना ढके कूड़ा ले जाने वाले वाहनों के पास से गुजरना मुश्किल हो जाता है, जबकि सड़क पर गिरा कचरा दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी जोखिम पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और पुलिस से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने, टिप्परों को तिरपाल से ढककर चलाने और सड़क पर गिरने वाले कचरे की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed