फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gangster on target of STF, 47 most wanted arrested

एसटीएफ के निशाने पर गैंगस्टर, 47 अति वांछित गिरफ्तार

Sun, 20 Feb 2022 02:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:41 AM IST
विज्ञापन
Gangster on target of STF, 47 most wanted arrested
चंडीगढ़। हरियाणा में गैंगस्टर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के निशाने पर हैं। गत वर्ष अपहरण, सुपारी लेकर हत्या, रंगदारी, जबरन वसूली, लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त गिरोहों पर लगाम लगाते हुए 47 अति वांछित, 16 गैंगस्टर व गैंग सदस्यों के अलावा जघन्य अपराध में शामिल 164 अन्य अपराधियों को काबू किया है।
विज्ञापन

डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ ने अति वांछित गैंगस्टर सूबे गुर्जर को दिल्ली एयरपोर्ट से काबू किया। इसकी गिरफ्तारी पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस की ओर से कुल 7 लाख 50 हजार रुपये का इनाम था। इसके अतिरिक्त, अशोक शोकी और मोनू कुमार जैसे इनामी बदमाशों को भी काबू कर अंजाम तक पहुंचाया गया। स्मार्ट पुलिसिंग की मिसाल कायम करते हुए एसटीएफ ने अंबाला जिले में संचालित एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया जहां पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन खरीदारी करने वाले भोले भाले नागरिकों को ठगा जा रहा था। साथ ही एसटीएफ टीम ने एसएससी, सीएचएसएल, एमटीएस, रेलवे, एनईईटी और आईआईटी जैसी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से हल करने में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को काबू किया। एसटीएफ चीफ आईजी बी. सतीश बालन सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए डीजीपी ने कहा कि एसटीएफ प्रदेशभर में सक्रिय ड्रग माफिया के नेटवर्क को कुचलने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed