फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fury in Sikh Sangat over the insolence of Shri Gurugranth Sahib

श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी पर सिख संगत में रोष

Tue, 02 Mar 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fury in Sikh Sangat over the insolence of Shri Gurugranth Sahib
बैठक को संबोधित करते हेड ग्रंथी स. जगजीत सिंह। - फोटो : PKL OFFICE
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब में महिला द्वारा की गई श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले को लेकर सिख संगत में रोष है। गुरुद्वारा साहिब में स. जगजीत सिंह हेड ग्रंथी श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा की अध्यक्षता में बैठक की गई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है। मामले को लेकर वह एसपी पंचकूला से भी मिले हैं उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने संबंधित परिवारों से कहा कि यदि कोई मानसिक तौर पर परेशान है तो उसे उपचार के लिए लेकर जाएं ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बेअदबी को लेकर जल्द ही पश्चाताप पाठ किया जाएगा। वहीं, गुरमीत सिंह मित्ता ने भी मामले की गहनता से जांच की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर हेडग्रंथी सं जगजीत सिंह, मलविन्द्र सिंह बेदी, गुरमित सिंह मित्ता, दलजीत सिंह मरड़, प्रधान हरबंस, हर्ष चड्डा, हरभजन सिंह, किशोरी शर्मा, शरनजीत सिंह ग्रोवर, भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का पैनल बनाने की मांग
मलविन्द्र सिंह बेदी ने बताया कि जैसा की सुनने में आ रहा है कि उक्त महिला दिमागी रूप से ठीक नहीं है। उसका हिमाचल में ईलाज चल रहा है। हमने एसपी पंचकूला से अपील है कि हिमाचल में जहां महिला उपचाराधीन है की जो दिमागी रिपोर्ट होगी, उस पर डॉक्टरों का एक पैनल गठित किया जाए। इस पर उन्होंने तीन डॉक्टरों का पैनल बनाने की बात कही है।

सरकारी अस्पताल में करवाया जाएगा दाखिल
कालका थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि महिला ने गुरुद्वारे में उत्पात मचाया था उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि महिला का नाम रिमा देवी है जोकि मूलरूप से हिमाचल के हमीरपुर की रहने वाली है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जोकि फिलहाल कुमारहट्टी में प्राईवेट अस्पताल में दाखिल है जहां से उसे डिस्चार्ज करवा कर सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया जाएगा। वहां से प्राप्त रिपोर्ट के बाद उसे संबंधित मुकद्दमे में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। महिला को लाने के लिए पुलिस टीम भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed