फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fury among shopkeepers due to delay in construction of RUB, MLA reached the spot

आरयूबी निर्माण में हो रही देरी से दुकानदारों में रोष, मौके पर पहुंचे विधायक

Mon, 31 May 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fury among shopkeepers due to delay in construction of RUB, MLA reached the spot
पिंजौर। पिंजौर कालका रोड पर स्थित रेलवे लाइन पर बन रहे आरयूबी को लेकर हो रही देरी के चलते दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों सहित अन्य लोगों ने उन्हें पेश आ रही समस्या से विधायक प्रदीप चौधरी को अवगत करवा जल्द निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

आरयूबी का काम अधर में लटका होने की वजह से वाहन चालकों सहित दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक प्रदीप चौधरी लोगों की मांग पर मौके पर पहुंचे और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से बात की। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन आरयूबी का निर्माण कार्य रेलवे विभाग की ओर से पूरा कर दिया गया है। जबकि पीडब्ल्यूडी की ओर से आगे का काम किया जाना है। चौधरी ने कहा कि लोगों के हितों को देखते हुए सरकार को जल्द से जल्द आरयूबी निर्माण का काम पूरा करना चाहिए। इस मौके पर विधायक के साथ शिवालिक विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य हर्ष कुमार, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मान, कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद रविन्द्र अरोड़ा, समाजसेवी मान सिंह मान, पूर्व पार्षद जगमोहन धीमान और अमन जैलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed