फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   fruad of 65 lakh rupees

जमीन दिलाने के नाम लाखों रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 22 Jul 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
fruad of 65 lakh rupees
चंडीगढ़। पंजाब के नवांशहर में जमीन दिलाने के नाम पर सेक्टर- 9 निवासी कुलदीप सिंह से 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नवांशहर निवासी प्रवीण कुमार, करनाल निवासी बलदेव सिंह, अमरिंदर सिंह, रतइंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अनुसार वर्ष 2014 में कुलदीप सिंह ने प्रवीण कुमार के जरिए नवांशहर में एक जमीन का सौदा किया। इसके लिए कुलदीप सिंह ने 65 लाख रुपये दिए। जमीन बलदेव सिंह, अमरिंदर सिंह व रतइंदर सिंह की थी। आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद शिकायतकर्ता को जमीन का कब्जा नहीं मिला। छानबीन की तो पता चला कि आरोपी प्रवीण कुमार यह जमीन अन्य 2 लोगों को 90 लाख में बेच चुका है, जिसके बाद शिकायतकर्ता कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट के आदेशों को बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने उक्त चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed