फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four youths in car arrested with heroin, taken on remand for three days

हेरोइन के साथ कार सवार चार युवक गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर लिया

Thu, 14 Apr 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Four youths in car arrested with heroin, taken on remand for three days
कालका। पुलिस ने चार युवकों को हेराइन के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहिंदर ने बताया कि आरोपियों की पहचान अभिनव ठाकुर, सुरज, रजनीश, अक्षत के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह नशा करने के आदी हैं और किसी अन्य राज्य से हेरोइन लाकर परवाणू और कालका इलाके में बेचते थे। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ गश्त कर रहा था। इसी दौरान कालका के टिपरा फ्लाईओवर के पास पुलिस (डिटेक्टिव स्टाफ) को एक कार खड़ी हुई दिखी। पुलिस को कार में बैठे चार युवकों में से एक के पास सिल्वर पन्नी और लाइटर दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने अपनी गाड़ी रोकी और कार में बैठे युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि चारों युवक हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने कहा कि आपकी तलाशी लेनी है अगर आप चाहते हैं तो मैजिस्ट्रेट या राजपत्रित अधिकारी से करवा सकते हैं। इस पर युवकों ने हामी भर दी और इसके बाद नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा को मौके पर बुलाया गया और आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस को एक आरोपी के पास से 13 ग्राम 75 मिली ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed