फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four-year-old boy attacked by monkey, scratched on cheek

Panchkula News: चार साल के बच्चे पर बंदर का हमला, गाल पर आई खरोंच

Sat, 28 Feb 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old boy attacked by monkey, scratched on cheek
रामबाग कॉलोनी में खेल रहे बच्चे पर छत से आए बंदर ने किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। रामबाग के पास एकता कॉलोनी में बरामदे में खेल रहे चार वर्षीय आयांश पर अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे के गाल पर खरोंचें आईं। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए पहले कालका अस्पताल और फिर चंडीगढ़ सेक्टर 19 अस्पताल ले जाया गया।
बच्चे के पिता कालीचरण ने बताया कि आयांश अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी छत से गिरा बंदर उसके गाल पर झपट पड़ा। बच्चे की मां की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए और बंदर को वहां से भगाया। कॉलोनी में बंदरों की उपस्थिति आम है और रामबाग मंदिर के पास भी कई लोग इनसे परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने दावा किया है कि शहर से बंदरों को पकड़ने का ठेका दिया गया है, लेकिन बंदरों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। नगर परिषद अधिकारियों ने कहा कि अभियान के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा और फर्म को प्रत्येक बंदर पकड़ने पर 1,478 रुपये मिलेंगे। हालांकि, पिछले लंबे समय से अभियान ठंडे बस्ते में पड़ा है। नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी विकास कौशिक ने बताया कि जहां बंदरों की संख्या ज्यादा है, वहां विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed