फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Found a friend, became a singer, the song sung by Sant Ram Udasi

दोस्त मिला तो गायक बन गए मान, संत राम उदासी का गाया गीत

Sun, 13 Feb 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Found a friend, became a singer, the song sung by Sant Ram Udasi
चंडीगढ़। चुनाव प्रचार के दौरान आप सांसद भगवंत मान गायक के अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने धूरी में चुनाव प्रचार के दौरान पुराने दोस्त गायक करमजीत अनमोल के साथ संत राम उदासी का गीत गाकर वोट मांगे। मान ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब से माफिया शासन का सफाया किया जाएगा और चिटफंड कंपनियों द्वारा लूटे गए लोगों की मेहनत के पैसे उन्हें वापस लौटाए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को मान ने अपने मित्र और प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार करमजीत अनमोल के साथ धूरी में प्रचार किया। दोनों ने एकसाथ पंजाबी लोक कवि संत राम उदासी का प्रसिद्ध गीत ‘चढ़दा रहीं वे सूरजा कामियां दे वेड़े’ गाकर लोगों में जोश जगाया और पंजाब में 10 मार्च को नए सूरज का उदय करने की अपील की।
विज्ञापन

भगवंत मान ने कहा कि धूरी पंजाब में आप की सरकार की बुनियाद का अहम हिस्सा होगा, इसलिए 20 फरवरी को क्षेत्र के लोगों के पास अपनी किस्मत लिखने को सुनहरा मौका है। मान ने कहा कि पंजाब की जनता के हालात ऐसे हैं कि अगर किसी के घर चूल्हा है तो आग नहीं है, परात है तो घर में आटा नहीं है। हमें हर घर के चूल्हे में आग जलानी और प्रदेश से बेरोजगारी और नशे को खत्म करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने लोगों से वादा किया कि जनता की मेहनत की कमाई का पैसा लूटने वाली चिट फंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्ल और क्राउन जैसी कंपनियों की जायदाद को जब्त किया जाएगा। सरकारों की गलत नीतियों के कारण आम लोग अपने पैसे को दोगुना करने के चक्कर में चिट फंड कंपनियों के झांसे में आ जाते हैं और ये कंपनियां लोगों का पैसा लेकर फरार हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और इलाज, सस्ती बिजली, मुफ्त पानी, बच्चियों और महिलाओं के लिए मासिक भत्ता जैसी सुविधाएं देकर हर घर में पैसे की बचत होगी और लोगों का पैसा दोगुना और तीन गुना होगा। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक व अभिनेता करमजीत अनमोल ने लोगों से अपने कीमती वोट को भगवंत मान के नाम पर डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉलेज की प्रतियोगिताओं में मान और करमजीत ने बहुत सारी ट्राफियां जीतीं हैं, लेकिन धूरी के लोग इस बार जीत की ट्रॉफी भगवंत मान को ही देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed