फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Foot slipped, electrician fell from a height of 35 feet, died

पैर फिसला, 35 फीट की ऊंचाई से गिरा इलेक्ट्रीशियन, मौत

Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Foot slipped, electrician fell from a height of 35 feet, died
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हाल में काम करते समय 35 फीट की ऊंचाई से गिरने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। सेक्टर-5 थाना पुलिस मृतक के साथ काम करने वाले व्यक्ति की शिकायत पर कंपनी के संचालक, मैनेजर और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान अक्षय कुमार निवासी निवासी कैथल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

करनाल निवासी अनिल कुमार ने शिकायत में बताया कि वह करीब आठ साल से इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। अभी वह हवा सिंह ठेकेदार के पास काम कर रहा है। हवा सिंह ठेकेदार ने सतीश कुमार गुप्ता इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड थानेसर से ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बैडमिंटन हाल मे बिजली फिटिंग का ठेका ले रखा है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अनिल कुमार और अक्षय कुमार बैडमिंटन हाल के अंदर छत में लाइट फिटिंग का काम कर रहे थे। जिसकी ऊंचाई करीब 35 फुट थी।
विज्ञापन

अक्षय कुमार दीवार पर लकड़ी की चाली पर बैठ कर काम कर रहा था। जैसे ही अक्षय काम करके उठा तो उसका चाली से पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। जिससे वह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने घायल केे परिजनों को सूचना दी। उन्होंने कहा कि अक्षय को करनाल के प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 8 बजे शिकायतकर्ता घायल को लेकर अस्पताल में पहुंचा। डॉक्टर ने जांच के बाद अक्षय को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अक्षय कुमार की मौत कंपनी के संचालक सतीश गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप कुमार व हवा सिंह ठेकेदार द्वारा काम करवाते समय सेफ्टी के पूरे प्रबंध ना करने के कारण लापरवाही से हुआ है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed