फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Flood of reverence: Devotees donated Rs 13 lakh 3 thousand 528 in Mansa Devi and Kali Mata Mandir, Shri Mata Mansa Devi temple echoed with cheers

श्रद्धा का सैलाब : जयकारों से गूंजे मनसा देवी और काली माता मंदिर, श्री माता मनसा देवी मंदिर में 13 लाख 3 हजार 528 रुपये भक्तों ने दान किया

Fri, 08 Oct 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Flood of reverence: Devotees donated Rs 13 lakh 3 thousand 528 in Mansa Devi and Kali Mata Mandir, Shri Mata Mansa Devi temple echoed with cheers
पंचकूला। नवरात्र के पहले दिन मंदिरोें में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पंचकूला, कालका, पिंजौर, बरवाला, रायपुररानी, मोरनी में भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ रही। श्री माता मनसा देवी में अल सुबह से श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सुरक्षा के मद्देजनर मंदिर परिसर और बाहर 15 नाकों पर 650 पुलिस कर्मचारी तैनात थे। माता मनसा देवी मंदिर और श्री काली माता मंदिर कालका में माता के दर्शन के लिए हजारों की भीड़ पहुंची थी। माता मनसा देवी मंदिर में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दर्शन किए।
विज्ञापन

17 लाख 6 हजार 998 रुपये की राशि दान
नवरात्र मेले के पहले दिन श्री माता मनसा देवी और श्री काली माता मंदिर कालका में कुल 17 लाख 6 हजार 998 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। माता मनसा देवी मंदिर में 13 लाख 3 हजार 528 रुपये और काली माता मंदिर कालका में 4 लाख 3 हजार 470 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह ने बताया कि श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका में सोने के 3 और चांदी के 65 नग भी दान स्वरूप प्राप्त किए। मनसा देवी मंदिर में सोने का एक और चांदी के 31 नग काली माता मंदिर कालका में सोने के 2 व चांदी के 34 नग माता के भक्तों दान किया।
विज्ञापन

शक्ति की आराधना ही देश की आराधना करना है : राज्यपाल
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर महामाई का आशीर्वाद लेकर यज्ञशाला में हवन किया। इस मौके पर दत्तात्रेय ने कहा कि नवरात्र उत्सव के पहले दिन उन्हें माता मनसा देवी के दर्शन करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में नौ दिन माता की उपासना करना व उपवास करना शक्ति की आराधना है। शक्ति की आराधना ही देश की आराधना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर तमस, रजस और सात्विक गुणों का समावेश होता है। इस मौके पर उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाईएस गुप्ता, सचिव शारदा प्रजापति, बोर्ड के सदस्य बलकेश वत्स, श्यामलाल बंसल, नरेंद्र जैन व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed