फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   fire, forest fire, uttrakhand forest fire, morni forest fire, forest deptt, morni, panchkula

उत्तराखंड के बाद अब मोरनी के जंगलों में लगी भीषण आग

Mon, 02 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मोरनी(पंचकूला)
ब्यूरो, अमर उजाला, मोरनी(पंचकूला) Updated Mon, 02 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
fire, forest fire, uttrakhand forest fire, morni forest fire, forest deptt, morni, panchkula
जंगल की आग - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के बाद अब  मोरनी के खेड़ा बागड़ा गांव के पास जंगल में देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ एरिया में भयंकर आग फैल गई। आग इतनी है कि वन विभाग के कर्मचारियों के लिए इस बुझाना नामुमकिन लग रहा है। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जानकार लोगों का मानना है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगलों में पूरी तरह से फायर लाइनों का निर्माण नहीं किया है। जबकि वन विभाग गर्मी के सीजन में से पहले ही इन फायर लाइनों का निर्माण किया जाता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारी सड़कों के आसपास ही फायर लाइनों का निर्माण करवाते है। जहां से विभाग के उच्च अधिकारियों को दिखाया जा सके। 
विज्ञापन


वर्षों से नहीं आग से लड़ने के उपकरण
बता दें कि मोरनी के जंगलों में आग लगना हर साल आम है। लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों के पास आग को रोकने के लिए पर्याप्त उपकरण और साधन नहीं है। गर्मियों में जंगलों में आग बुझाना वन कर्मचारियों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा है। क्योंकि वन विभाग के कर्मचारियों के पास ना तो ऐसे कपडे़ हैं जिनको पहनकर आग के पास तक जाया जा सके। न ही आग बुझाने के लिए अन्य किसी भी तरह का सामान है। आग लगने पर वन विभाग के कर्मचारी झाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed