{"_id":"6859a9a638ab4115890243ef","slug":"fire-broke-out-on-the-upper-floor-of-a-sanitary-shop-causing-panic-panchkula-news-c-46-1-spkl1013-107989-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेनेटरी की दुकान की ऊपरी मंजिल पर लगी आग, अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेनेटरी की दुकान की ऊपरी मंजिल पर लगी आग, अफरातफरी मची
Tue, 24 Jun 2025 12:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर जालंधर में रविवार देर रात करीब एक बजे भगत सिंह चौक के पास स्थित खुराना इंटरप्राइजेज की ऊपरी मंजिल पर भयानक आग लगने से आसपास अफरातफरी मच गई। आसपास रिहायशी इलाका होने की वजह से दहशत फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड की फायर ब्रिगेड की टीम पूरी रात लगी रही और सुबह छह बजे तक आग पर काबू पाया। आग को बुझाने में दमकल विभाग की करीब 50 गाड़ियां लग गईं।
हवा का रुख तेज होने से आग फैलती रही। मौके पर करीब 100 लोग मौजूद थे। यहां लोगों के मुताबिक, आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी बताई जा रही है। बहरहाल इसके सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा गोडाउन में पानी की टंकियां रखी हुईं थीं, जिस कारण आग फैल गई। सूत्रों के अनुसार, 100 से ज्यादा पानी की टंकियां जलकर राख होने की सूचना है। आसपास के लोगों ने दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी। फिलहाल बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। शुक्र है कि कोई जानी क्षति नहीं हुई है। वहीं, दुकान मालिक खुराना और जालंधर नॉर्थ आप के प्रभारी दिनेश ढल्ल ने कहा कि प्लास्टिक का सामान होने से आग तेजी से भड़की। जबतक कुछ समझ पाते ऊपरी मंजिल पर लगी आग नीचे तक आ गई। नुकसान का आकलन कर रहे हैं। आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, फायर इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि ऊपर की मंजिल में आग लगने के बाद जब-तक सूचना मिली आग फैल चुकी थी।