फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   FIR Registered Against 11 People in Jeweler Suicide Case

Panchkula News: ज्वेलर आत्महत्या मामले में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 30 May 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against 11 People in Jeweler Suicide Case
पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई, सुसाइड नोट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4 निवासी ज्वेलर रजत खन्ना की आत्महत्या के मामले में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर 11 लोगों समेत अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर योगेश गुप्ता, हनी दुर्गा रहेजा, कुणाल रहेजा, शैफी, लोविना व उसकी माता, चावला, नॉबी और उसके परिवार के सदस्यों, अंजलि, रिंकू वर्मा तथा परवीन शर्मा समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार रजत खन्ना एमडीसी क्षेत्र में ‘रजत ज्वेलर्स’ के नाम से आभूषण कारोबार करते थे। मृतक की पत्नी गुंजन खन्ना ने शिकायत में बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से कारोबार में भारी नुकसान के कारण उनके पति आर्थिक संकट से गुजर रहे थे। इसी दौरान कारोबारी लेन-देन से जुड़े कुछ लोगों ने भुगतान को लेकर उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


26 मई को पुलिस अधिकारियों को दी थी शिकायत
शिकायत के अनुसार रजत खन्ना ने 26 मई 2026 को कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी थी, जिसमें धमकियां और दबाव बनाए जाने की बात कही गई थी। आरोप है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव से बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि नामजद लोग उनके पति को बार-बार भुगतान के लिए परेशान करते थे। उन्हें कथित तौर पर गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों से संबंध होने की धमकी दी जाती थी। साथ ही झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की चेतावनी भी दी जाती थी। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उनके पति को मादक पदार्थ, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और यौन उत्पीड़न जैसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी थीं।


धमकियों से मानसिक दबाव में थे ज्वेलर
गुंजन खन्ना ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके घर तक पहुंचकर परिवार को धमकाते थे। शिकायत में जान से मारने, बच्चों के अपहरण और गंभीर नुकसान पहुंचाने जैसी धमकियों का भी जिक्र किया गया है। उनके अनुसार लगातार प्रताड़ना, धमकियों, आर्थिक दबाव और ब्लैकमेलिंग के चलते रजत खन्ना अत्यधिक मानसिक तनाव में आ गए थे और 28 मई को उन्होंने आत्महत्या कर ली। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मामले से संबंधित सुसाइड नोट, मोबाइल मैसेज, कॉल रिकॉर्डिंग, गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज जैसे साक्ष्य उपलब्ध हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को घर के सीसीटीवी फुटेज देने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed