{"_id":"61d9f3ababcc8f405c598432","slug":"festival-of-lights-gurdwara-nada-sahib-decorated-with-colorful-lights-pkl-office-news-pkl4387220129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशोत्सव : रंग-बिरंगे लाइटों से सजा गुरुद्वारा नाडा साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशोत्सव : रंग-बिरंगे लाइटों से सजा गुरुद्वारा नाडा साहिब
विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर लाइटों से सजा गुरुद्वारा नाडा साहिब।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा नाडा साहिब सहित अन्य गुरुद्वारों में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए जिले के गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। गुरुद्वारे की सजावट, माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। गुरुद्वारा नाडा साहिब के मुख्य ग्रंथी जगजीत सिंह ने बताया कि लोग कोरोना के नियमों का पालन कर दर्शन करने आएं।
उन्होंने वैक्सीन की दोनो डोज लगावाकर आने की अपील की है। उनका कहना है कि ट्राइसिटी के लोग जागरूक हैं इसलिए लोगों को जागरूकता के साथ बचाव करना चाहिए। लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गुरुद्वारा कमेटी की तरफ सेवादारों को तैनात किया जाएगा। उनके साथ पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। सुबह से ही रागी और ढाडी जत्थों के प्रवचन और शबद कीर्तन शुरू हो जाएंगे। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज विशेष तौर पर जलेबी, पकौड़े और लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इसके अलावा लोगों के लिए लंगर में देसी घी से बना प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार सेक्टर 15, 7, गांव अभयपुर के गुरुद्वारों में भी गुरुगोबिंद सिंह देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारों में लंगर चलाया जाएगा। गुरुद्वारों को फूलों से सजाया जाएगा।