फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kisan Andolan: Farmers stopped at Housing Board while traveling Chandigarh, supporters jammed Major Sandeep Singh Chowk

किसान आंदोलन: चंडीगढ़ कूच करते किसानों को हाउसिंग बोर्ड पर रोका, समर्थकों ने मेजर संदीप सिंह चौक किया जाम

Sun, 27 Jun 2021 01:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 27 Jun 2021 01:33 AM IST
सार

पंचकूला हाउसिंग बोर्ड की सीमा पर किसानों ने दो घंटे जाम लगाया। जाम के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसानों ने शांति से प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह, पंचकूला पुलिस डिप्टी कमिश्नर मोहित हांडा सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनी है। पुलिस शहर में सभी जगह नाकों पर तैनात है।

विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmers stopped at Housing Board while traveling Chandigarh, supporters jammed Major Sandeep Singh Chowk
पंचकूला में जुटे हजारों किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के भारी बंदोबस्त को दरकिनार कर हजारों की संख्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पंचकूला पहुंचे किसानों ने शनिवार को हाउसिंग बोर्ड चौक पर राज्यपाल के एडीसी जसदीप सिंह को कृषि कानूनों के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले किसानों ने सेक्टर-23 में पुलिस की बैरिकेडिंग को उखाड़ दिया। माजरी चौक पर रोकने के लिए लगाया वज्र वाहन को किसानों ने खिसका कर किनारे कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने माजरी चौक पर ही किसानों पर लाठियां बरसाईं। काफी देर तक यहां तनातनी की स्थिति बनी रही। इस दौरान पुलिस ने किसानों के वाहनों की चाबियां भी निकाल लीं। काफी देर बाद चंडीगढ़ स्थित राजभवन जाकर ज्ञापन देने की मांग पर पुलिस ने किसानों को आगे जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-23 में बैरिकेडिंग उखाड़ने और माजरी चौक पर तनातनी की स्थिति के मद्देनजर पुलिस ने माजरी चौक से गीता चौक को पूरी तरह बंद कर दिया। इस दौरान किसान मेजर संदीप सिंह चौक पर भी एकत्रित हो गए। किसानों ने करीब दो घंटे यहां जाम लगाए रखा।

कृषि कानूनों के विरोध मेें जिले के मुख्य मार्गों पर किसान अपने वाहनों के साथ नजर आ रहे थे। इस दौरान किसानों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बैनर फाड़ डाले। कृषि कानूनों के विरोध में  गुरनाम सिंह चढ़ूूनी के नेतृत्व में पंचकूला पहुंचे हजारों किसान सुबह गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब से चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन ज्ञापन देने रवाना हुए।

किसानों के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांता आलड़िया, महेंद्र बागड़ी, करनैल सिंह ओढ़ा, मनजीत मोखरा, कृष्ण माजरा, सुनील दहिया, मनीषा बहोत, प्रिंस मलहोत्रा, राजपाल प्रजापति, नवीन मेहरा, विजय कंबोज सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

किसानों को रोकने के लिए पंचकूला में 1870 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया था। इसके लिए जिले में कई जगह से पुलिस की टीमों को बुलाया गया था। पंचकूला में बार्डर एरिया में 20 नाके लगाए गए थे।

पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह, डीसीपी मोहित हांडा गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे थे। किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा मुख्य मार्गों को जाम कर दिया गया। जाम करने के साथ ही पुलिस की टीम सादी वर्दी में भी गश्त करती रही।

पंचकूला पुलिस की ओर से ट्रैफिक के बंद होने की पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी गई थी। डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि नागरिक और पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। इन प्रबंधों का प्राथमिक उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया गया था।

ये मुख्य मार्ग रहे जाम
किसान आंदोलन के दौरान पंचकूला से यमुनानगर नेशनल हाईवे-7, जीरकपुर-पंचकूला-कालका-शिमला हाईवे, नेशनल हाईवे-5, हाउसिंग बोर्ड चौक चंडीगढ़ से कालका हाईवे, शिमला रोड माजरी चौक, बेला विस्टा चौक, शक्ति भवन, लाइट सेक्टर-7/8, हाउसिंग बोर्ड चौक चंडीगढ़ लाइट सेक्टर-17-18 चौक, हाउसिंग बोर्ड चौक चंडीगढ़ के रास्तों में जाम के हालात बने रहे। इस दौरान मेन सड़क जाम होने के कारण शहर के सेक्टरों की सड़कों पर भी जाम के हालात बने रहे। इस दौरान पुलिस गश्त लगातार जारी रही। पुलिस के जवान शहर में सभी जगह तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed