फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers kept carrying black flags ... ministers did not come

काले झंडे ले खड़े रहे किसान...नहीं आए मंत्री

Wed, 10 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers kept carrying black flags ... ministers did not come
पिंजौर में सड़क सुधार एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास करते जेजेपी जिलाध्यक्ष। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। पिंजौर मल्लाह मोड़ से गांव केदारपुर बरून तक की निर्माणाधीन सड़क का शिलान्यास करने मंगलवार को पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक को आना था। मंत्री तो आए नहीं विरोध जताने टोल प्लाजा पर काले झंडे लेकर खड़े किसान इंतजार करते रह गए। उधर जजपा जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने पांच करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क सुधार एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जजपा जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है अनूप धानक उकलाना से आ रहे थे परंतु रास्ते में जाम की वजह से समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर धरने पर बैठे किसानों को राज्यमंत्री के पिंजौर पहुंचने की सूचना मिली तो वे मंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए एकत्र हो गए। पिंजौर के ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह और गुरभाग सिंह धमाला ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि राज्य मंत्री पिंजौर पहुंचने वाले हैं। यदि वे कार्यक्रम में पहुंचते तो टोल प्लाजा पर उन्हें शांतिपूर्वक तरीके से काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया जाता। ब्लॉक प्रधान ने बताया कि हो सकता है कि किसी ने पहले ही मंत्री को इस संबंधी आगाह कर दिया था, जिसके बाद वह आए ही नहीं।
विज्ञापन

जजपा जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने किया।
बता दें कि पिंजौर मल्लाह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस कारण लोगों को यहां से गुजरने में काफी परेशानी होती है। भाग सिंह दमदमा ने बताया कि पिंजौर मल्लाह मोड़ से गांव केदारपुर बरून तक तकरीबन 13.40 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत सुधारने के साथ इसे चौड़ा किया जाएगा। सड़क निर्माण से रायतन क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। जजपा जिलाध्यक्ष (शहरी) ओपी सिहाग ने इस काम के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और राज्यमंत्री अनूप धानक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एससी पीडब्ल्यूडी एनके तोमर, एक्सईएन अभिषेक जटान, एसडीओ डीके राठी, राजेश छाबड़ा, एमसी शर्मा, बलकार ठरवा, पवन दंडरोलो, बलवंत नालाघाट, केसी भारद्वाज, अरविंद जाखड़, वीरेंदर मामल, निर्मल, जिंदर, प्यारे लाल शर्मा, सरपंच सुनील, जिला परिषद सदस्य धर्मवीर, रंजीत बिल्ला चपेहर, बिल्लू टिब्बी, लाला चपेहर, बनारसी दमदमा, हनी सिंह, गुरबचन पुंज, राजेंद्र दमदमा, सरपंच कृष्ण, सरपंच भूषण, सरपंच भीम सिंह, प्रकाश सिंह, ओमपाल, सरपंच बिंदर, सरपंच राजेंद्र, रोबिन वशिष्ठ, विशंभर पाठक, राहुल मल्होत्रा, आरडी गौतम, सुनवीर दलाल, श्याम सुंदर शर्मा, जगदीप पराशर, अमित सोनकर, सतबीर मालिक, जीत, रजत, बिंदा, गुरचरण और जोरा सिंह आदि मौजूद रहे।

काले झंडे दिखाने के लिए टोल प्लॉजा से मंत्री का गुजरने का इंतजार करते किसान।

काले झंडे दिखाने के लिए टोल प्लॉजा से मंत्री का गुजरने का इंतजार करते किसान। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed