फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   farewell function, panchkula DC, mandeep singh brar, transfer, panchkula news

‘जिला प्रशासन के अधिकारी हैं काम के ईमानदार’

Fri, 29 Apr 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
farewell function, panchkula DC, mandeep singh brar, transfer, panchkula news
डीसी मनदीप सिंह बराड़ को गिफ्ट देते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
 जिला प्रशासन के अधिकारी मेहनती हैं और काम के प्रति ईमानदार। कई बड़े कार्यक्रमों के सफल आयोजन और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन में उनकी मेहनत भी है। जिला प्रशासन के अधिकारी जहां एक टीम भावना से कार्य करते हैं, वहां परिणाम भी बेहतर रहते हैं। जिला उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने यह बात वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में अपनी विदाई पार्टी के दौरान कही। 
विज्ञापन


डीसी मनदीप सिंह बराड़ का करनाल स्थानांतरण कर दिया गया है। अपना पदभार छोड़ने के बाद आयोजित विदाई पार्टी के दौरान उन्होंने कहा कि टीम वर्क से ही स्वच्छता अभियान के तहत जिले को खुले में शौचमुक्त करने में काफी सफलता प्राप्त की तथा सभी की लगन से जल्द ही पंचकूला जिला खुले मेें शौच मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सहयोग से ही जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से करवाए जा  सके। इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय पैरालंपिक प्रतियोगिता भी अच्छे ढंग से  करवाई गई, जिसका प्रशंसा पत्र केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की ओर से  प्राप्त हुआ। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, एसडीएम राधिका सिंह, एसडीएम कालका आशुतोष राजन, नगराधीश ममता शर्मा व हुडा के  संपदा अधिकारी मनीष लौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed