{"_id":"648e127cf72fda79650a4e0c","slug":"extortion-sought-from-veda-restaurant-and-playboy-owner-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-1301-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वेदा रेस्टोरेंट और प्ले ब्वॉय मालिक से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वेदा रेस्टोरेंट और प्ले ब्वॉय मालिक से मांगी रंगदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्लब और रेस्टोरेंट मालिकों को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने मामले बढ़ते जा रहे है। सेक्टर-5 वेदा रेस्टोरेंट मालिक और सेक्टर-20 निवासी चंडीगढ़ के प्ले ब्वॉय के मालिक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
अंबाला निवासी प्रतीक लोहचव ने सेक्टर-5 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे वेदा रेस्टोरेंट में पार्टनर हैं। रेस्टोरेंट के चार पार्टनर हैं। उन्हें 29 मई की शाम करीब चार बजे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह जयपाल जस्सी ग्रुप से जन्टा बोल रहा है। उसने कहा कि कुछ वीडियो भेज रहा हूं आप देख लो। कुछ देर बाद उसने एक लिंक भेजा और फोन काट दिया। उसके बाद 31 मई को फिर से फोन आया और आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने शिकायतकर्ता से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कुछ दिन बाद दोबारा फोन किया, लेकिन शिकायतकर्ता ने फोन नहीं उठाया। पुलिस मामला दर्ज जांच में जुट गई है।
प्ले ब्वॉय मालिक को भेजा लिंक
चंडीगढ़ स्थित क्लब प्ले ब्वॉय के मालिक से भी रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-20 निवासी निखिल वर्मा ने शिकायत में बताया कि उनका चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्ले ब्वॉय के नाम से क्लब है। 29 मई को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रंगदारी के लिए कॉल की गई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देकर कहा कि अगर वे मरना नहीं चाहते हैं तो पैसे का इंतजाम कर लें। आरोपी ने कहा कि वह एक गैंगस्टर है। पहले ही कई लोगों को मार चुका है। आरोपी ने उन्हें एक खबर का लिंक भेजा, जिसमें उसने कहा कि उसने उस व्यक्ति को मार डाला है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्लब मालिकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - अरबिंद कंबोज, एसीपी, क्राइम पंचकूला
देर रात डीसीपी ने कई लाउंज बारों पर मारा छापा
डीसीपी पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह ने कड़ा संज्ञान लेकर शुक्रवार देर रात कई लाउंज बारों और क्लबों पर छापा मारा। डीसीपी ने एस्केप, अलिफलैला, कोको, चेम्बर, पर्पल फरोग और अन्य सभी लाउंज बारों में छापा मारा। इस दौरान कई लाउंज बारों में हुक्के और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। डीसीपी ने सभी लाउंज बार मालिकों को निर्देश दिए कि बार समय अनुसार बंद करें। अगर किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी या नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने ही क्लब बॉर के बाउंसरों को भी निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति के साथ झगडा ना करें अगर किसी प्रकार की कोई बात होती है तो तुरंत डॉयल 112 या संबंधित थाना और चौकी को सूचित करें।