फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: The status and future of Punjabi language was discussed in the webinar, many people attended

आयोजन : पंजाबी भाषा की स्थिति और भविष्य पर वेबिनार में हुई चर्चा, अनेक लोगों ने की शिरकत

Sat, 07 Aug 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Event: The status and future of Punjabi language was discussed in the webinar, many people attended
पंचकूला। हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी हरियाणा सरकार के सहयोग से ग्रीन लिटरेचर संस्था ने राज्य स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया। इसका विषय हरियाणा राज्य में पंजाबी भाषा की स्थिति और भविष्य रही। इसकी अध्यक्षता हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के डिप्टी चेयरमैन सरदार गुरविंदर सिंह धमीजा ने की।
विज्ञापन

पहले सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में रिटायर्ड डीन मदवि रोहतक से डॉक्टर प्रोमिला बतरा प्रभा और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीतू धवन भूटानी गुजवी हिसार रहे। संयोजक हांसी से एडवोकेट नेहा धवन ने बताया कि दूसरे सत्र में पंजाबी साहित्यकारों द्वारा कवि दरबार प्रस्तुत किया गया। नेहा धवन ने बताया कि हरियाणा के लगभग हर जिले और दिल्ली से भाषा प्रेमियों ने इस वेबीनार में शिरकत की। इसमें ग्रीन लिटरेचर संस्था, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा, संस्कार मंच के साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। डॉक्टर प्रोमिला बतरा प्रभा ने अपने वक्तव्य में 1947 से पहले और उसके बाद आज की वर्तमान स्थिति में पंजाबी भाषा पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वेबिनार के दूसरे सत्र में भिवानी से नीलम महाजन चराया, सिरसा से लखविंदर सिंह बाजवा, रोहतक से कंवलजीत कौर, हिसार से अनीता जैन, पूनम मनचंदा व नीरज मनचंदा ने स्वरचित पंजाबी कविताएं और गजलों का पाठ किया। इसमें भूपेश मेहता, वेद मक्कड़, अनिल खट्टर, राहुल भारती धवन, अरविंद हंस, नरेश गंगवानी, निधि कथूरिया, सविता हंस, हरजीत कौर, मनीष गंभीर, जगदीश असीजा, संजीव कुमारी, हरदेव, छिंदपाल कम्बोज, तविन्दर सिंह, नैब मंदर, अवि, हैप्पी, शुभम, कौस्तूब, द्रोण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed