फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Benefits of schemes given to 285 eligible beneficiaries of Barwala section

आयोजन : बरवाला खंड के 285 पात्र लाभार्थियों को दिया योजनाओं का लाभ

Fri, 04 Mar 2022 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Event: Benefits of schemes given to 285 eligible beneficiaries of Barwala section
बरवाला। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अति गरीब परिवारों की सालाना आय बढ़ाने के उद्देश्य आयोजित मेलों में लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सामुदायिक केंद्र बरवाला में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में 285 परिवारों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि जिले में 2 से 8 मार्च तक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन मेलों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य 1.80 लाख रुपये सालाना से कम आय वाले परिवारों को सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ देकर उनकी आय को बढ़ाना है ताकि ऐसे परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया जा सके। कौशिक ने बताया कि मेलों में योजनाओें का लाभ देने के साथ-साथ गरीब परिवारों को बैंकों के माध्यम से भी ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि वे स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आय बढ़ा सकें। इसके अलावा उनके कौशल विकास के लिये प्रशिक्षण दिलवाने में भी उनकी सहायता की जा रही है ताकि वे अपने हुनर से अपनी आजीविका चला सकें।
विज्ञापन

इन विभागों द्वारा लाभार्थियों को दिया योजनाओं का लाभ
आज लाभार्थियों को जिन विभागों की योजनाओं का लाभ दिया गया उनमें ग्रामीण विकास विभाग, रोजगार विभाग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम, हरियाणा महिला विकास निगम, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड, हरियाणा कौशल विकास मिशन, बागवानी विभाग, पशुपालन तथा डेयरी विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य ब्रांच, हरियाणा राज्य बाल विकास निगम, कॉमन सर्विस सेंटर तथा विकास और पंचायत विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला विशाल पाराशर, योजना अधिकारी देवेंद्र सिंह सांगवान, लीड बैंक मैनेजर पंचकूला ब्रजेश, सीएमजीजीए श्रृष्टि शर्मा सहित 18 विभागों के जिला विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed