फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees organization of Himachal came with the employees of Punjab

पंजाब के मुलाजिमों के साथ आया हिमाचल का कर्मचारी संगठन

Fri, 23 Jul 2021 11:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Employees organization of Himachal came with the employees of Punjab
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मुलाजिमों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन पर लगातार जारी संघर्ष को उस समय और मजबूती मिल गई जब शुक्रवार को पंजाब सिविल सचिवालय में मुलाजिमों की रैली में हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस गेट रैली में पंजाब के मुलाजिमों संगठनों के साथ हिमाचल प्रदेश सचिवालय एसोसिएशन के प्रधान संजीव कुमार, महासचिव कमल किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष रमन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरिंदर कुमार, कार्यकारी सदस्य महिंदर सिंह ने भी हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पंजाब सरकार ने छठा वेतन आयोग लागू करते हुए मुलाजिमों के वेतन और भत्ते घटा दिए हैं। इसके विरोध में मुलाजिम लगातार रैलियां, हड़ताल और रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी नेता सुखचैन सिंह खैरा ने बताया कि पिछले सभी वेतन आयोग अकालियों द्वारा लागू किए गए थे, लेकिन कांग्रेस ने पहली बार कोई वेतन आयोग लागू करते हुए मुलाजिमों का वेतन ही कम कर दिया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी संगठन खासतौर पर मुलाजिम व पेंशनर्स फ्रंट, साझा मुलाजिम मंच पंजाब व यूटी और पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। आने वाले समय में मुलाजिम संगठन एकजुट होकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed