{"_id":"683098badd8aec76df040b99","slug":"electricity-workers-staged-a-sit-in-outside-the-powercom-head-office-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8172-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिजली कर्मियों ने पावरकाॅम हेड ऑफिस के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिजली कर्मियों ने पावरकाॅम हेड ऑफिस के बाहर दिया धरना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। अपनी मांगों को लेकर पंजाब भर से आए बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को पावरकॉम हेड ऑफिस के बाहर धरना दिया। टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने पावरकाॅम मैनेजमेंट की निजीकरण की नीतियों का विरोध जताया। पुरानी पेंशन योजना लागू करने व छठे वेतन आयोग के अनुसार संशोधित वेतन देने समेत कई मांगें उठाईं। मांगें पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
कर्मचारी नेता दलबीर सिंह जौहल, हरप्रीत सिंह, संजीव कुमार, संजीव सैनी व दीपक कुमार ने कहा कि साल 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। छठे वेतन आयोग के अनुसार संशोधित वेतन, पेंशन, पारिवारिक पेंशन, लीव इनकैशमेंट का बकाया वर्ष 2025 में दो किस्तों में दिया जाए। पावरकाॅम में खाली पड़े पदों को रेगुलर भर्ती के माध्यम से भरा जाए। ठेके पर भर्ती सभी प्रकार के मीटर रीडरों की छंटनी बंद की जाए। जुलाई 2020 से नियुक्त कर्मचारियों पर केंद्र सरकार के वेतनमान के स्थान पर पावरकाॅम का वेतनमान लागू हो। साथ ही जुलाई 2021 से पूर्व भर्ती हुए कर्मचारियों जिनकी नियुक्ति/पदोन्नति संशोधित वेतनमान लागू होने के बाद हुई है, उन 15 प्रतिशत की वृद्धि देने, संशोधित वेतन सहित मूल वेतन 35400 किया जाए। पावरकाॅम के अंदर निजीकरण की नीति को तुरंत रोका जाए। जगजीत सिंह कंडा व जगतार सिंह उप्पल ने पावरकॉम प्रबंधन से कर्मचारियों की अहम मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।