{"_id":"626d91c446aa761b6b21700d","slug":"elderly-upset-for-honor-allowance-pleaded-with-cm-pkl-office-news-pkl4492584163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान भत्ता के लिए बुजुर्ग परेशान, सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान भत्ता के लिए बुजुर्ग परेशान, सीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुररानी। प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धों को सम्मान भत्ता के रूप में हर माह दी जाने वाली राशि नहीं मिलने और कई चक्कर लगाने की समस्या को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों ने प्रदेश के सीएम को पत्र लिखकर समाधान की मांग की है।
खंड के गांव हरयोली के जसमेर सिंह, हरबंस, देशराज, करनैल सिंह, जागर सिंह, गुरदयाल, देशराज, हरिदास, अनवर खान, विजय कुमार, आमिर खान, मसीती बेगम, सलिंद्रो देवी, विमला, निक्की बेगम, वीणा रानी सहित सैकड़ों ने सीएम के नाम लिखे पत्र में कहा है कि उनके गांव हरिपुर पोस्ट ऑफिस से नरेंद्र नाम का कर्मचारी सरपंच के साथ सम्मान भत्ता वितरित करता था। कई माह से उसके नहीं आने के कारण सभी लोगों और महिलाओं को दूसरे गांव जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सीएम के नाम लिखे पत्र में बताया कि विधवा महिलाओं सहित उम्रदराज लोगों को कई घंटे धूप में खड़ा रहना पडता है।
मुझे गांव हरिपुर के ब्रांच पोस्टमास्टर के बारे में ग्रामीणों ने शिकायत पत्र दिया था इसके बाद मैंने अपने स्तर पर जांच कर भविष्य में इस प्रकार की कोताही नहीं करने की सख्त चेतावनी दी है। मैं खुद भी गांव के कार्यालय का समय-समय पर निरीक्षण करूंगा ताकि किसी भी उपभोक्ता को कोई परेशानी न हो। - अमृत लाल शर्मा, पोस्टमास्टर रायपुररानी ऑफिस।