फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dussehra celebrations to return to Panchkula after two years 221-foot-tall Ravana effigy at Shalimar Ground

पंचकूला में दो साल बाद मनेगा दशहरा उत्सव: शालीमार ग्राउंड में लगेगा 221 फीट का रावण, 70 लाख के खर्च का अनुमान

Fri, 21 Aug 2026 08:18 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Fri, 21 Aug 2026 08:18 AM IST
सार

विशाल पुतले का निर्माण तेजिंदर राणा बराड़ा करेंगे। इसका निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। आयोजन पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Dussehra celebrations to return to Panchkula after two years 221-foot-tall Ravana effigy at Shalimar Ground
दशहरा - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंचकूला में दो साल बाद शालीमार ग्राउंड में भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार समारोह का मुख्य आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा, जिसे ट्राईसिटी का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बताया जा रहा है। इसके साथ शानदार आतिशबाजी भी होगी।

विज्ञापन


श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाट्रिक क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि विशाल पुतले का निर्माण तेजिंदर राणा बराड़ा करेंगे। इसका निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। आयोजन पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


प्रधान जॉनी मित्तल और महासचिव संदीप गुप्ता ने बताया कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इसी संदेश को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को भी प्रमुखता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल बाद बड़े स्तर पर आयोजन होने से लोगों में उत्साह है। हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों को आने वाले दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed