Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DSP RC Meena case: Complainant issued to bailable warrant

डीएसपी आरसी मीणा मामले में शिकायतकर्ता को बेलेबल वारंट जारी

Fri, 24 Jan 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
DSP RC Meena case: Complainant issued to bailable warrant
चंडीगढ़। 70 लाख की रिश्वत लेने के मामले में जिला अदालत ने शिकायतकर्ता गुनीत कौर को जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। यह वारंट शिकायतकर्ता के अदालत में पेश न होने पर जारी किया गया है। सुनवाई के दौरान गवाह मनीष गोयल का पार्शली क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ। मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

13 अगस्त वर्ष 2015 को गुनीत कौर की शिकायत पर सीबीआई ने ईओडब्ल्यू में तैनात डीएसपी रामचंद्र मीणा और सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र समेत रिश्वत मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने के आरोप में बर्कले हुंडई के मालिक संजय दहूजा और सेक्टर-43 स्थित केएलजी होटल के संचालक अमन ग्रोवर को गिरफ्तार किया था। शिकायत के मुताबिक चारों आरोपी सेक्टर-17 स्थित चावला पेट्रोल पंप के संचालक और उसके परिजनों को गिरफ्तार न करने के एवज में 95 लाख रुपये की रिश्वत मांग कर रहे थे। सीबीआई ने चारों को 40 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

चावला पेट्रोल पंप के मालिक गुरकृपाल सिंह चावला, उनकी पत्नी जगजीत कौर और बेटे हरमीत के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने 24 दिसंबर 2014 को सेक्टर-9 की दीपा दुग्गल की शिकायत पर 6.25 करोड़ रुपये की ठगी का केस दर्ज किया था। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed