फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DRDO scientist couple duped of Rs 83 lakh

Panchkula: डीआरडीओ वैज्ञानिक दंपती पर 83 लाख की ठगी का आरोप, रिटायर महिला साइंटिस्ट ने दी शिकायत

Wed, 01 Oct 2025 12:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 01 Oct 2025 12:21 AM IST
सार

शिकायतकर्ता इंदु बाला टीबीआरएल, डीआरडीओ रामगढ़, पंचकूला में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत थीं और नवंबर 2023 में सेवानिवृत्त हुईं है।

विज्ञापन
DRDO scientist couple duped of Rs 83 lakh
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) रामगढ़ में कार्यरत वैज्ञानिक दंपती पर एक सेवानिवृत्त महिला वैज्ञानिक ने 83 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता इंदु बाला सेक्टर-6 एमडीसी ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह टीबीआरएल, डीआरडीओ रामगढ़, पंचकूला में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत थीं और नवंबर 2023 में सेवानिवृत्त हुईं है। शिकायतकर्ता के अनुसार मुनिश पाटले उसी लैब में वैज्ञानिक हैं। उन्होंने बीस लाख रुपये कर्ज मांगा और जल्द लौटाने का वादा किया। शिकायतकर्ता ने भरोसा करते हुए अक्तूबर से दिसंबर 2022 के बीच 20 लाख रुपये मुनिश पाटले के बैंक खाते में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

निवेश के नाम पर 80 लाख रुपये लिए

इंदु बाला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इसके बाद मुनिश पाटले ने दोबारा उन्हें यह कहकर समझाया कि उनकी पत्नी मीनू पाटले एक ट्रेडिंग कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। निवेश करने पर बैंक से अधिक ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसे में आकर उन्होंने 26 दिसंबर 2024 को 20 लाख रुपये और 1 मई 2024 को 60 लाख रुपये ट्रांसफर किए। शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी दंपती ने केवल 17 लाख रुपये वापस किए जबकि 83 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed