फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Do not download mirror app to protect yourself from cyber crime.

Panchkula News: साइबर क्राइम से बचाव के लिए मिरर एप न करें डाउनलोड

Thu, 29 Aug 2024 06:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Do not download mirror app to protect yourself from cyber crime.
पंचकूला। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-26 स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में साइबर क्राइम से बचाव एवं जागरूकता पर पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचकूला साइबर थाना प्रभारी मुनीष शर्मा की ओर से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मिरर एप डाउनलोड करने से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी अंजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन और कंप्यूटर पर एनी डेस्क सहित अन्य मिरर एप डाउनलोड न करें। अगर इसे आप अपने फोन और कंप्यूटर पर डाउनलोड करेंगे तो आपके फोन और कंप्यूटर को विदेश में बैठा भी व्यक्ति खुद चला सकेगा। इससे वह आपके अकाउंट से पैसा भी निकाल सकता है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अंजान से वीडियो कॉलिंग न करें और सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

अगर किसी के खाते से पैसे निकल जाते हैं तो तुरंत 1930 नंबर पर फोन करना चाहिए। विद्यार्थियों को बताया गया कि कोई आपकी पर्सनल डिटेल या जानकारी लेकर ब्लैकमेल करता है तो अभिभावकों को तुरंत जानकारी देनी चाहिए। साथ ही इसकी शिकायत पुलिस से भी करनी चाहिए। अगर लोग संकोच और डर के मारे पुलिस को शिकायत नहीं करते हैं तो साइबर क्रिमिनल लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ लेते हैं। इसलिए अगर कोई गलती हो जाए तो वह इसकी जानकारी पहले परिजनों को जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन हाउस अरेस्ट से कैसे बचें
साइबर थाना प्रभारी मुनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस की वर्दी में वीडियो के माध्यम से आवाज बदलकर एआई तकनीक के जरिये कोई हाउस अरेस्ट की धमकी दे तो पुलिस को बताएं। इसके अलावा कोई रिश्तेदार, बेटा और बेटी बनकर काॅल करके धोखाधड़ी की कोशिश करता है तो सतर्कता बरतें। इससे लोग बड़े साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed