फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District Food Safety Officer samples for four shops

Panchkula News: जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चार दुकानों के लिए नमूने

Thu, 26 Oct 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
District Food Safety Officer samples for four shops
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ औचक निरीक्षण कर बुधवार को चार दुकानों के सैंपल लिए। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-26 स्थित वामन डेयरी बूथ नंबर-10 से देसी घी, नेहाल फूड बूथ नंबर-11 सेक्टर-26 से तैयार हनी चिल्ली, मुन्ना भाई स्पेशल मट्ठी सेक्टर-21 से पेठा और चटपटे चस्के बूथ नंबर-236 सेक्टर-21 से तैयार भाजी व आलू टिक्की के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए लैब भेजा गया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के बाद उन्हें खाद्य प्रयोगशाला करनाल में विश्लेषण के लिए भेजा गया है। इसके अलावा जो खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं थे, उनको मौके पर नष्ट करवा दिया गया । जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानदारों को दूषित व बासी मिठाई न बेचने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी दुकानदार दूषित व मिलावट खाद्य पदार्थ, मिठाई बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देशानुसार जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. गौरव शर्मा ने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आज विभिन्न दूध की डेयरियों, ढाबे, किराने की दुकानों व अन्य स्थानों जैसे कोल्ड स्टोर, खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्ट्रियों आदि का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित कर उन्हें लैब जांच के लिए भी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed