फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Discussion on results of observation in Nipun Haryana Mission

Panchkula News: निपुण हरियाणा मिशन में पर्यवेक्षण के परिणाम पर हुई चर्चा

Fri, 17 Jan 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Discussion on results of observation in Nipun Haryana Mission
बैठक में मौजूद लोग। संवाद 
पंचकूला। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जनवरी माह की जिला प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की मीटिंग का आयोजन डायट पंचकूला में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने की। जिला एफएलएन समन्वयक असिंद्र कुमार ने बताया कि इस बैठक में निदेशालय के आदेश के अनुसार दिसंबर माह में किए शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण के परिणाम पर सूक्ष्मता से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसमें जिले के सभी चारों खंडों के ब्लॉक कॉर्डिनेटर द्वारा पीपीटी के माध्यम से अपने-अपने खंड के परिणामों की प्रस्तुति दी गई। बैठक में परिणामों के आधार पर आगामी रणनीति तैयार की गई। जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने बेहतर परिणामों की सराहना की। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी जोगिंदर लाठर व सीमा, खंड संसाधन समन्वयक रमेश बत्रा व शालिनी कपूर, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर असिंद्र कुमार, स्टेट से एसपीआईयू सदस्य करण, डाइट वरिष्ठ प्रवक्ता रश्मि शर्मा, प्रवक्ता अश्विनी शांडिल्य, एपीसी अनु सहित ब्लॉक एफएलएन कोऑर्डिनेटर अंजलि चहल, प्रतिभा दुहन, सविता व गुरु सेवक सिंह उपस्थित रहे। बैठक में बनाई गई रणनीति को आगामी दिवसों में विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed