फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dipanshu Bansal submitted a memorandum to CP Panchkula for prevention of drug trade

नशे के कारोबार पर रोकथाम के लिए सीपी पंचकूला को दीपांशु बंसल ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 29 Jul 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dipanshu Bansal submitted a memorandum to CP Panchkula for prevention of drug trade
पंचकूला। कालका, पिंजौर और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा, स्मैक, कोकीन समेत नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस आयुक्त पंचकूला सौरभ सिंह को कांग्रेस छात्र इकाई एनएसयूआई आरटीआई सेल के राष्ट्रीय कन्वीनर दीपांशु बंसल ने को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तुरंत सख्त से सख्त कदम उठाकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश पारित कर एक स्पेशल टीम का गठन करने की मांग की है। दीपांशु बंसल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर नशे के कारोबार पर रोकथाम के बारे में अवगत करवाया। ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट अमनदत्त शर्मा, सितार चंद वाल्मीकि, सागर सोनकर, कनोज बालू, नरेंद्र शिबू समेत अन्य युवा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीपी ने दीपांशु बंसल और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मामले को लेकर हर संभव कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाएगी। नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करके ड्रग फ्री इलाका बनाया जाएगा। सीपी ने यह भी आश्वस्त किया कि नशा कारोबारियों द्वारा किए जाने वाले कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed