फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dhanteras: Customers thrive, sales still down

धनतेरस : ग्राहक उमड़े, फिर भी बिक्री कम

Fri, 13 Nov 2020 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras: Customers thrive, sales still down
धनतेरस के मौके पर सेक्टर 9 की मार्केट में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। - दिनेश भारद्वाज - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। धनतेरस के लिए रोशन बाजार मेें खरीदार तो आए पर धंधा गत वर्ष के मुकाबले पचास फीसदी कम हो गया। ग्राहकों ने खरीदारी की पर सिर्फ जरूरत के लिए। न तो गिफ्ट आइटम की सेल ज्यादा हो सकी न ही ज्वेलरी और बर्तनों की। दीवाली में कपड़ों की खरीदारी भी होती थी लेकिन अबकी बार पंचकूला के बाजार में कपड़ों की खरीदारी 40 फीसदी तक गिर गई। कार बाजार की सेल सप्लाई और डिमांड में उलझकर रह गई।
विज्ञापन

पंचकूला में हुई 70 से ज्यादा कारों की सेल
पंचकूला में 70 से ज्यादा कारों की डिलीवरी धनतेरस के मौके पर की गई। कार सेगमेंट एक ऐसा सेगमेंट रहा जिसमें कारों की सप्लाई कम होने की वजह से कारों की सेल कम रही। कुछ कारें ऐसी थीं जिनकी सप्लाई कंपनी द्वारा स्थानीय डीलरशिप में नहीं की गई। कार बाजार से जुड़े एक्सपर्ट रंजीव दहूजा ने बताया कि औसतन चालीस करोड़ की सेल का अनुमान है।
विज्ञापन

ज्वेलर्स का भी धंधा रहा मंदा
अबकी बार कोरोना संक्रमण के कारण ज्वेलर्स का धंधा भी पंचकूला में मंदा ही रहा। सोने और चांदी की खरीदारी धनतेरस के मौके पर शुभ मानी जाती है लेकिन ज्यादातर ज्वेलर्स ने पंचकूला में चांदी के सिक्कों के साथ ही लाइट वेट ज्वेलरी ही सेल की। पंचकूला में चालीस ज्वेलर्स हैं। पंचकूला के ज्वेलर मोहित गोयल ने बताया कि ज्वेलरी की सेल का आंकड़ा औसतन तीस करोड़ के आसपास ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तनों का धंधा भी चमक नहीं सका
अबकी बार बर्तनों का कारोबार भी चमक नहीं सका। पंचकूला में बर्तनों की दुकानों पर भीड़ तो अवश्य रही पर खरीदारी करने वालों से ज्यादा देखने वालों की तादाद रही। पंचकूला सेक्टर-9 के बर्तन विक्रेता के अनुसार धनतेरस पर लोग स्टेनलेस स्टील और चांदी के बर्तनों के साथ अन्य सामान भी खरीदते थे, लेकिन अबकी बार जरूरत का सामान ही खरीदा गया।
दीपावली के दौरान अबकी मार्केट में ग्राहक आए तो पर खरीदारी सीमित ही रही। खरीदारी भी लोगों ने जरूरत के सामनों की की। इसी वजह से पंचकूला में औसतन 70 से 80 करोड़ तक के बिजनेस का अनुमान लगाया जा सकता है। - राकेश गर्ग, इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला

दीपावली में कोरोना की वजह से बाजार को पहले भी उम्मीद कम ही थी। हालांकि जब ग्राहकों ने बाजार में आना शुरू किया तो ऐसा लगा था कि व्यापार में सत्तर फीसदी तक सुधार आ जाएगा पर ऐसा हो नहीं सका। धनतेरस पर बिजनेस गत वर्ष के मुकाबले करीब 50 फीसदी कम रहा। - रमेश अग्रवाल, अध्यक्ष, इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed