Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   - Dhanteras brings a windfall to Panchkula markets; business reaches

Panchkula News: -धनतेरस पर पंचकूला के बाजारों में बरसी धनवर्षा, 200 करोड़ का कारोबार

Sat, 07 Nov 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
- Dhanteras brings a windfall to Panchkula markets; business reaches
पंचकूला। धनतेरस पर शुक्रवार को पंचकूला के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से देर रात तक बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। बर्तन, सराफा, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, सजावटी सामान, गिफ्ट गैलरी और मिठाइयों की दुकानों पर खूब रौनक रही। व्यापारियों के शुरुआती अनुमान के अनुसार जिले में धनतेरस पर करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस बार खरीदारी के मामले में ऑटोमोबाइल सेक्टर सबसे आगे रहा। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री से करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

व्यापारियों के शुरुआती आकलन के अनुसार सराफा बाजार में करीब 20 करोड़, मिठाई और गिफ्ट कारोबार में 20 करोड़, बर्तन बाजार में 25 करोड़ और कपड़ा मार्केट में 15 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, जवेलर एसोसिएशन के सदस्य विशाल गर्ग ने सराफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी से 100 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान जताया। उन्होंने बताया कि ग्राहकों ने आभूषणों के साथ सोने-चांदी के सिक्कों की भी जमकर खरीदारी की। सुनंदा ग्रीनटेक के मालिक ध्रुव वालिया ने बताया कि बाजार में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस बार लोगों ने बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की बुकिंग करवाई है।
विज्ञापन

सुबह से देर रात तक बाजारों में रही रौनक
सेक्टर-4, 7, 8, 9, 11, 15, 20 और 25 सहित शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लोगों ने पहले से बुक करवाए गए वाहनों, आभूषणों और अन्य सामान की डिलीवरी ली। रंग-बिरंगी लड़ियों और फूलों से सजे बाजारों में त्योहार की रौनक देखते ही बन रही थी। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लकी ड्रॉ और विशेष ऑफर भी दिए। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, नए बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और उपहार खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग फुल, सड़कों पर लगा जाम
बाजारों में भारी भीड़ के चलते पार्किंग स्थल पूरी तरह भर गए। वाहनों की संख्या बढ़ने से प्रमुख बाजारों में रुक-रुककर जाम लगता रहा। लोगों को वाहन खड़े करने के लिए जगह तलाशने में परेशानी हुई। कई ग्राहकों को अपने वाहन बाजारों से दूर खड़े करने पड़े। सुबह से शुरू हुआ यातायात का दबाव देर रात तक बना रहा।

बॉक्स: सराफा बाजार में भी दिखा खरीदारी का उत्साह
जवेलर एसोसिएशन के सदस्य एवं सेक्टर-9 निवासी विशाल गर्ग ने बताया कि धनतेरस पर सराफा बाजार में जबरदस्त उत्साह रहा। उनके अनुसार पंचकूला में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी से 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। लोगों ने आभूषणों के साथ सोने-चांदी के सिक्कों की भी जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed