{"_id":"606f65538ebc3edb551fabfe","slug":"dhanpat-singh-becomes-the-new-election-commissioner-of-the-state-panchkula-news-pkl409751788","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनपत सिंह राज्य के नए चुनाव आयुक्त बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनपत सिंह राज्य के नए चुनाव आयुक्त बने
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस धनपत सिंह को नया राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति निवर्तमान चुनाव आयुक्त दलीप सिंह के स्थान पर की गई है। वीरवार को ही मुख्य सचिव विजय वर्धन ने उनके नियुक्ति आदेश जारी किए व शाम को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने धनपत सिंह को राज्य चुनाव आयुक्त के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के मानदंडों व उपायों का पूरा पालन किया गया। धनपत सिंह वित्तायुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अनेक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनके सामने पहली चुनौती पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से जल्दी संपन्न कराने की होगी। चूंकि, पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। प्रधान जल्द चुनाव कराने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं।
शपथ ग्रहण कायक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गंगवा, मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित कुमार अग्रवाल, राज्य निर्वाचन आयोग के निवर्तमान आयुक्त डा. दिलीप सिंह, राज्यपाल के सुपुत्र कुनाल किशोर व धनपत सिंह के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।