{"_id":"62c9d966be1abc2eb72a75f1","slug":"dgp-s-warning-leave-the-province-or-face-the-consequences-panchkula-news-pkl4561109154","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी की गैंगस्टरों को चेतावनी : सूबा छोड़ो या नतीजा भुगतो, पंजाब भर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी की गैंगस्टरों को चेतावनी : सूबा छोड़ो या नतीजा भुगतो, पंजाब भर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने समाज विरोधी तत्वों और गैंगस्टरों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि वे सूबा छोड़ दें या फिर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। प्रदेश में आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने और समाज विरोधी तत्वों में डर पैदा करने के उद्देश्य से डीजीपी की अगुवाई में पंजाब की पूरी पुलिस फोर्स ने सभी 28 जिलों में कार्डन और सर्च आपरेशन (सीएएसओ) चलाया।
यह आपरेशन प्रदेशभर में एक ही समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला और पंजाब पुलिस मुख्यालय के एडीजीपी और आईजी रैंक के अधिकारियों को प्रत्येक पुलिस जिले में निजी तौर पर आपरेशन की निगरानी करने के लिए तैनात किया गया। सीपी, एसएसपी ने पुलिस फोर्स की भारी तैनाती के दौरान इस आपरेशन को अंजाम देने के लिए बदनाम मोहल्लों, गांवों की शिनाख्त की, जहां नशे की भरमार है या कुछ क्षेत्र जो अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों के पनाहगाह बन चुके हैं।
डीजीपी गौरव यादव, जो मोहाली में एडीजीपी (लॉ एंड आर्डर) ईश्वर सिंह के साथ विभिन्न सोसाइटियों में आपरेशन के दौरान शामिल हुए, ने कहा कि पंजाब सरकार नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टालरेंस अपना रही है और ऐसे आपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक पंजाब से नशा और गैंगस्टरों का खात्मा नहीं हो जाता। इस मौके पर डीजीपी के साथ डीआईजी रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी एसएएस नगर विवेकशील सोनी भी मौजूद थे। डीजीपी ने कहा कि हमने नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कस दिया है और ऐसे समाज विरोधी तत्वों को चेतावनी देता हूं कि वह स्वेच्छा से सूबे को छोड़ दें, नहीं तो पंजाब पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी यादव ने कहा कि पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता पंजाब को नशा मुक्त सूबा बनाने के लिए नशे के खिलाफ जंग को मजबूत करने के साथ-साथ गैंगस्टर कल्चर के खत्म करना, अमन-कानून को बहाल रखना और अपराध का पता लगाना है। उन्होंने कहा कि बुनियादी पुलिसिंग, जिसमें संवेदनशील स्थानों पर चौकसी रखना और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी करना शामिल है।