{"_id":"65fcae1bf280747eba0bcae4","slug":"devotees-will-be-given-information-about-legal-schemes-during-chaitra-navratri-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-7406-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं को कानूनी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं को कानूनी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन करेगा। चैत्र नवरात्र के दौरान 9 से 17 अप्रैल तक श्रीमाता मनसा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को कानूनी सहायता और अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन करेगा। इसमें पैनल एडवोकेट और पैरा लीगल वाॅलंटियर लोगों को हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हलसा) व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नलसा) द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि चैत्र नवरात्र मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को एडवोकेट शिवानी कंवर, सोनिका अहलावत और पैरा लीगल वाॅलंटियर संतोष व पिंकी लोगों को कानूनी सहायता के बारे में जागरूक करेंगी। 10 अप्रैल को एडवोकेट अनिकेत अग्रवाल व सुनीता वर्मा और वाॅलंटियर वीएन शुक्ला और वीना रानी, 11 अप्रैल को एडवोकेट आशीश भारद्वाज व अमन दत्त शर्मा और वाॅलंटियर दीया, 12 अप्रैल को एडवोकेट आशीश कुमार व कुलविंद्र पाल कौर और वाॅलंटियर लाजबीर, 13 अप्रैल को एडवोकेट ब्रिज भूषण व मोना रानी और वालंटियर दीया, 14 अप्रैल को एडवोकेट सरला चहल व नायब सिंह और वाॅलंटियर दीया, 15 अप्रैल को एडवोकेट विनोद कुमार शर्मा व निशा और वाॅलंटियर पवन राणा व संतोष, 16 अप्रैल को एडवोकेट मनोज कुमार व राधा और वाॅलंटियर पिंकी व वीएन शुक्ला और 17 अप्रैल को एडवोकेट सुमिता वालिया व सुदर्शन कुमार और वाॅलंटियर दीया द्वारा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करेंगे।