{"_id":"57dcffab4f1c1bf504d49265","slug":"development-work-in-5-hours-in-aashiana-before-haryana-cm-khattar-panchkula-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM साहब! 5 घंटे में 5 साल का काम, दौरे लगाते रहें, संवर जाएगा पंचकूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM साहब! 5 घंटे में 5 साल का काम, दौरे लगाते रहें, संवर जाएगा पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला का विकास कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में सेक्टर-19 अभयपुर स्थित आशियाना की दशा चंद घंटों में बदल गई। इस बात से हैरान हैं, यहां के लोग। जो काम पिछले पांच वर्षों में नहीं हुआ, वह पांच घंटे में कैसे हो गया।
दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर, शनिवार को आशियाना में लोगों से मिलने आ रहे हैं। सीएम के आने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को हुडा और निगम के अधिकारी वहां की अव्यवस्थाओं का दूर करने में जुटे रहे।
उनकी नजर सिर्फ आशियाना की अव्यवस्थाओं पर थी। कहीं सीएम की नजर यहां की अव्यवस्थाओं पर पड़ी तो उन्हें फटकार न लग जाए। इसलिए अभयपुर को चंद घंटों में अधिकारियों ने चमका दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सीएम के आने से ही सरकारी महकमा जगता है तो सीएम पंचकूला में अपने दौरे का शेड्यूल बढ़ाना चाहिए।

इस आशियाना में भी आइए हमें पीने को पानी मिल जाएगा
पंचकूला का विकास कार्य
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला सेक्टर-28 स्थित आशियाना में पिछले एक माह से मिट्टी युक्त पानी की सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में यहां के लोगों का कहना है। हुडा के अधिकारियों को वह कई बार शिकायत दे चुके हैं। लेकिन पानी की साफ सप्लाई नहीं मिली। उन्हें पीने के लिए दूसरे सेक्टरों से पानी लाना पड़ता है।
बार बार पानी मांगने जाने पर उन्हें जिल्लतें भी सहनी पड़ती है। अब लोगों की उम्मीद सीएम पर टिकी है। वहां लोगों ने सीएम से गुहार लगाई है कि अगर आपके आने से ही अव्यवस्थाएं दूर होती हैं तो कभी हमारे आशियाने में भी आइए। हमारे सोसाइटी की तकदीर बदल जाएगी।
अभयपुर में छह माह से बंद थे ड्रेनेज सिस्टम
अभयपुर आशियाना में रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले छह माह से यहां का ड्रेनेज सिस्टम बंद है। इस संबंध में कई बार नगर निगम को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन ड्रेनेज की सफाई नहीं कराई गई। सीएम के आने की सूचना जैसे मिली। हमारे आशियाना की तो तकदीर बदल गई। हर तरफ गड्ढे भरे जा रहे हैं और सफाई कराई जा रही है।

पेयजल की भी किल्लत
पंचकूला का विकास कार्य
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-19 अभयपुर के आशियाना में भी कई बार गंदे पानी की सप्लाई दी जाती है। महिलाओं ने बताया कि कई बार तो पेयजल से बदबू आती है। घर की दीवार से सीमेंट झड़ रहे हैं। नियम के मुताबिक हम मरम्मत भी नहीं करा सकते।
महीनों से पड़े डस्टबिन दस मिनट में साफ
आशियाना के सामने इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन में रखे डस्टबिन पिछले कई महीनों से साफ नहीं हुए थे। सीएम के आने के 15 घंटा पहले ही वहां की सूरत बदल दी गई। नगर निगम ने सारे डस्टबिन साफ करवा दिए। सड़क किनारे पड़े कचरों को चंद मिनटों में साफ करा दिया।
मौके पर पहुंचे ये अधिकारी
पंचकूला उपायुक्त डॉक्टर गरिमा मित्तल, नगर निगम ईओ ओपी सिहाग, हुडा के एक्सईएन केएस एहलावत व स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम।