फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   development problem, panchkula MLA gyanchand, state minister gyan chand, panchkula nagar nigam,

विधायक को राज्यमंत्री का दर्ज, लोगों को विकास की जगी आस

Fri, 10 Jun 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
development problem, panchkula MLA gyanchand, state minister gyan chand, panchkula nagar nigam,
लोगों को 45 दिन के भीतर अवैध भवनों को नियमित कराने के लिए आवेदन करना होगा। - फोटो : Demo pic
पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को राज्यमंत्री का दर्जा मिलने से पंचकूला के रेजीडेंट्स में नई उम्मीद का संचार हो गया है। अब पंचकूला के रेजीडेंट्स को उम्मीद है कि जिले को सर्वांगीण विकास को गति मिल सकेगी। चाहे मंत्री निवास से निकलने वाली सड़क से लेकर हाउसिंलग बोर्ड चौक तक की सड़क हो या मामला रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण का हो, सभी के गतिशील होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पंचकूला में अब तक नहीं बनी सड़क
पंचकूला की सत्तर फीसदी सड़कों की स्थिति अभी भी जैसी की तैसी है। मध्यमार्ग की सड़क अभी भी रीकारपेटिंग न होने के कारण गड्ढों से भरी पड़ी है तो वहीं इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की सड़कों की रीकारपेटिंग अब तक नहीं हो सकी हैं। यही नहीं, सेक्टर-7 के साथ ही करीब सत्तर फीसदी सड़कें खराब पड़ी हैं। 
विज्ञापन


आरयूबी के मामले में कोई एक्शन नहीं
पंचकूला के सेक्टर-19 में रेलवे अंडर ब्रिज का मसले में अब तक कोई एक्शन नहीं हो सका है। पंचकूला में रेलवे अंडरब्रिज के मामले में निगम ने कोई एक्शन नहीं शुरू किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डबल ट्रैक होने के बाद यहां जाम की स्थिति ज्यादा विकराल हो जाएगी। अभी यहां काफी लंबे समय तक जाम लगा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कों की हालत में होगा सुधार
पंचकूला के पार्कों की हालत में अब सुधार आने की उम्मीद है। पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को पार्कों से काफी लगाव है और वह यहां के पार्कों की हालत को सुधारने के लिए काफी कार्य करते रहे हैं। स्थानीय रेजीडेंट्स का कहना है कि पार्कों की दशा यूं तो ठीक है लेकिन उसको जल्द सुधारा जाएगा। 

कार्यकर्ताओं में खुशी
पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता को हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा राज्यमंत्री का दर्जा दिये जाने पर वीरवार को भारतीय मोदी आर्मी व महाराजा अग्रसेन युवा संघ ने लड्डू बांटे। भारतीय मोदी आर्मी के जिला अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राजकुमार शर्मा राजू, अग्रसेन युवा संघ के प्रधान विवेक सिंगला, सुनील  कुमारिया, राजेश गोयल, अमित गुप्ता, इंद्रजीत गुप्ता बॉवी, जोगिंद्र शर्मा, समीर गुज्जर, संजीव शर्मा, रवि राणा, संजीव बंसल, जतिन वालिया, अनमोल पुरी, तुषार रोहिला, संदीप यादव, मुनीष भटटी, मोनू, अरूण धीमान, गिप्पी  ग्रेवाल, शुभम लावणा, चिराग, कमल गुप्ता, जेडी सिंह, बलविन्द्र कुमार, अमित आर्य, परमजीत राणा, आशीष जिदंल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ज्ञानचंद गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। आशुतोष वर्मा व राजकुमार शर्मा राजू ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार प्रकट किया।

पंचकूला के सर्वांगीण विकास के लिए पहले भी तत्पर रहा हूं और कोशिश होगी कि आने वाले समय में भी इस उम्मीद पर खरा उतरूं। पंचकूला मेरी प्राथमिकता में है। 
ज्ञानचंद गुप्ता विधायक पंचकूला

विधायक पहले से हमारे लिए काफी कुछ कर चुके हैं। अब उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिलने से पंचकूला को प्राथमिकता मिलेगी।
राकेश गर्ग, औद्योगिक

राज्य मंत्री का दर्जा मिलने से विधायक का एक लेवल और बढ़ गया है। अब शहर के विकास में तेजी आएगी और लोगों की समस्याएं हल होंगी।
विष्णु गोयल, औद्योगिक

विधायक को राज्य मंत्री का दर्जा मिलने से शहर में खुशी की लहर है। अब हुडा हो या नगर निगम, जो भी फाइल या विकास कार्य पैंडिंग है वह जल्द शुरू किए जायेंगें।

सीबी गोयल, पार्षद

विधायक को राज्य मंत्री का दर्जा मिलने से सेक्टर 19 के लोगों की उम्मीद एक बार फिर जार्ग हुई है। अब फाटक की समस्या का समाधान होने की सेक्टरवासियों को उम्मीद है।
रविकांत स्वामी, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed