{"_id":"613d11018ebc3e01e5443e49","slug":"development-development-of-three-parks-will-be-done-from-rs-43-lakh-haryana-vidhan-sabha-speaker-inaugurated-development-works-in-the-function-organized-pkl-office-news-pkl426459153","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास : तीन पार्कों का 43 लाख रुपये से होगा विकास, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजित समारोह में विकास कार्यों का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास : तीन पार्कों का 43 लाख रुपये से होगा विकास, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजित समारोह में विकास कार्यों का किया शुभारंभ
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 के पार्क में शनिवार को शहर के तीन पार्कों में होने वाले 43 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उद्घाटन किया। सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10 के पार्कों का विकास कार्य एवं रखरखाव नगर निगम करेगा। वार्ड नंबर-4 की पार्षद सोनिया सूद ने सेक्टर-10 के पार्क में समारोह आयोजित किया, इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पार्षद सोनिया सूद और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद समेत अन्य लोगों ने समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल और निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे।
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आप सभी ने मुझ पर, मेयर कुलभूषण गोयल और सांसद रतनलाल कटारिया पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। भाजपा आपके हर दुख-सुख में साथ खड़ी नजर आएगी। पंचकूला के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ मेयर समेत 21 पार्षदों की टीम है। जो जनता के बीच जाकर सभी समस्याओं का समाधान करते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पंचकूला पर विशेष ध्यान है। उन्होंने कभी पंचकूला के विकास के लिए बजट में कोई कमी नहीं आने दी और आगे भी मेरा विश्वास है यहां के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि पंचकूला को स्वच्छ सुंदर, हराभरा बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह पार्क ग्रीन बेल्ट पंचकूला के लंग्स हैं और ये लंग्स पंचकूला में प्रदूषण कम करने का काम करेंगे। गुप्ता ने बताया कि 43 लाख से पार्कों में ग्रिल, पेंटिंग, फुटपाथ, बाउंड्री, दीवारों और रंग रोगन व टाइल्स की मरम्मत का काम पूरा किया जाएगा। तीनों सेक्टर-8, 9, 10 में लगभग छोटे बड़े 12 पार्क हैं। इन सभी पार्कों की मरम्मत काम जल्द पूरा किया। इस मौके पर बैरागी समाज, रेजिडेंट वेलफेयर सेक्टर-9, सेक्टर-10 सेक्टर-8 ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का सम्मान किया। इस अवसर पर उनके साथ गेल निदेशक बंतो कटारिया, जिला महामंत्री परमजीत कौर, पूर्व जिला प्रधान दीपक शर्मा, भाजपा जिला उपाध्य्ष उमेश सूद, पार्षद सोनिया सूद, ओमवती पूनिया, ऋतु सिंगला, सुनीत सिंगला, नरेंद्र लूबाना, राजेश कुमार नगर निगम के एसई विजय कुमार, एसडीओ राजकुमार शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।