{"_id":"601da9eb8ebc3e26b922a575","slug":"deputy-cm-launches-e-filing-portal-panchkula-news-pkl4030356194","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने ई-फाइलिंग पोर्टल किया लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने ई-फाइलिंग पोर्टल किया लांच
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ‘ई-फाइलिंग’ पोर्टल लांच किया। अब उपभोक्ता अपने केस www.edaakhil.nic.in वेबसाइट पर कहीं से भी ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं के हित में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह बहुत बड़ा कदम है। वे कहीं से भी अपनी शिकायत ‘ई-फाइलिंग’ के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं। यही नहीं वे अपनी शिकायत का स्टेटस भी ऑनलाइन देख सकते हैं।
एसीएस पीके दास ने बताया कि उपभोक्ताओं के केस ऑनलाइन दर्ज करवाने की प्रक्रिया बहुत सरल है। उपभोक्ता उक्त प्रक्रिया www.edaakhil.nic.in वेबसाइट पर हिंदी व अंग्रेजी भाषा में अपलोड की गई वीडियो से भी सीख सकते हैं। सर्वप्रथम उपभोक्ता को स्वयं को अपनी ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकृत करवाना होता है। फिर वेबसाइट पर दिए गए क्रम का अनुकरण करते हुए सारी प्रक्रिया अपनानी होगी। वर्ष 2020 में जहां राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में कुल 597 मामले आए, वहीं प्रदेश के सभी जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों में कुल 8614 मामले दर्ज करवाए गए। इस अवसर पर राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस टीपीएस मान, संयुक्त निदेशक डॉ. इंद्रजीत भी उपस्थित थे।