{"_id":"57d5b4814f1c1b040d3177de","slug":"dengue-new-cases-in-panchkula-panchkula-dengue-alert-dengue-sting-two-new-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंचकूला में डेंगू के संदिग्ध मरीज की सूचना पर करवाई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में डेंगू के संदिग्ध मरीज की सूचना पर करवाई फॉगिंग
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अधिकारियों को सेक्टर-9 में एक साथ छह से ज्यादा डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जानकारी मिली। मरीज प्राइवेट और जनरल अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहले से फिल्ड में सक्रिय हैं, मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद निगम के अफसर भी ग्राउंड में उतर गए हैं। रविवार को नगर निगम के ईओ ओपी सिहाग ने सेक्टर-9 में उन घरों का भी दौरा किया, जहां के लोग अस्पताल में एडमिट हैं। वहीं ईओ ने कर्मचारियों को सेक्टर में पड़ी गंदगी को साफ करने के निर्देश दिए हैं।
शोरूम की बैक साइड से लेकर घरों में भी सर्वे
ईओ ओपी सिहाग ने चेकिंग के दौरान मार्केट के बैक साइड और लोगों के घरों में भी सर्वे किया। जहां लोगों को घरों व आस पास में पानी जमा न होने देने की हिदायतें दी गई। वहीं, ईओ ने सेनेट्री इंस्पेक्टर वेद प्रकाश के अलावा कई कर्मचारियों को यहां की खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू के बढ़ते मामलों के बाद सीएमओ डॉ. वीके बंसल से फोन पर बात की। बंसल ने उन्हें बताया कि डेंगू प्रभावित जगहों व उसके आस पास फॉगिंग करवा दी गई है। बाकी सेक्टर में शाम तक फॉगिंग करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सूचना मिलते ही घरों में करवाई फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग को जब इस बारे में पता चला कि सेक्टर-9 से कुछ लोग बुखार होने पर निजी अस्पतालों में भर्ती हैं तो उन्होंने रविवार को टीमें भेजकर फॉगिंग करवाई। वहीं, रविवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम भी यहां फॉगिंग करने के लिए पहुंची।
ग्रामीण इलाकों में करवाई जाएगी फॉगिंग
ईओ बोले, ओल्ड पंचकूला में बढ़ते बुखार के मरीजों की रोकथाम के लिए अब वहां पर साफ सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी समय-समय पर फॉगिंग करवाई जाएगी।