फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for safety measures in Panchkula's coaching centers following the Lucknow fire incident.

Panchkula News: लखनऊ अग्निकांड के बाद पंचकूला के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा इंतजामों की मांग

Wed, 24 Jun 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Demand for safety measures in Panchkula's coaching centers following the Lucknow fire incident.
पंचकूला। लखनऊ के भीषण अग्निकांड के बाद शहरवासियों में फायर-सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ गई है। शिक्षण संस्थान, तंग बाजार और अटे पड़े पार्किंग स्थलों में फायर विभाग की चोकसी की कमी लोगों को खल रही है। फायर-सेफ्टी में कमी और आपात स्थिति में इमारत से बाहर निकलने के लिए वैकल्पिक रास्ते न होने से लोगों में संशय बना हुआ है। सिटिजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि पंचकूला के लगभग सभी बाजारों में ऊपरी मंजिलों पर कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। वे लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि आग से सुरक्षा के नियमों का पालन हो और ऊपरी मंजिलों से आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते बनाए जाएं। शॉप-कम-फ्लैट/ऑफिस (एससीएफ/एससीओ) में ये उपाय अति आवश्यक हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अनुसार, करीब दो साल पहले स्थानीय प्रशासन ने फायर क्लियरेंस और जरूरी इमरजेंसी एग्जिट बनाने को लेकर सख्ती दिखाई थी, लेकिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण/नगर निगम के कागजों के अलावा जमीन पर अब तक कुछ नहीं हुआ। बाजारों में बिल्डिंग मालिकों और कोचिंग सेंटरों की लापरवाही, खासकर फायर-सेफ्टी क्लियरेंस न होना और वैकल्पिक रास्ते न होना, बड़ी घटनाओं में मासूमों की जान ले सकती है।
विज्ञापन

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
सिटिजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एस.के. नैय्यर, महासचिव सुनील जैन, आरडब्ल्यू सेक्टर-12 के प्रेसिडेंट कर्नल एस.के. दत्ता, उप-प्रधान राकेश सोंधी, सेक्रेटरी के.आर. कोली और अन्य सदस्यों ने उपायुक्त सत पाल शर्मा, एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक डॉ. चंद्र शेखर खरे, मेयर शाम लाल बंसल, म्युनिसिपल कमिश्नर विनय कुमार और पंचकूला के चीफ फायर ऑफिसर तरसेम सिंह से अपील की है। उन्होंने मांग की है कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और इमारतों में वैकल्पिक रास्ते बनाने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए जाएं, ताकि किसी घटना के समय आम लोगों कीमती जानें बचाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed