{"_id":"60ecac058ebc3ec3b05505e6","slug":"delegation-from-sdm-kalka-banned-the-movement-of-big-vehicles-during-the-day-pkl-office-news-pkl4198813159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगे रोक एसडीएम कालका से मिला शिष्टमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगे रोक एसडीएम कालका से मिला शिष्टमंडल
विज्ञापन
कालका। सोमवार को एक शिष्टमंडल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने शहर में दिन में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कालका बाजार में ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। उन्होने कहा कि मील, कालका-परवाणु बार्डर व पपलोहा साइट पर नो एंट्री अथवा जो समय सीमा तय की जाए, उसके बोर्ड लगवाए जाएं। वहीं कालका एसडीएम ने कहा कि जल्द ही एक बैठक कर सुबह 8 से शाम 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगवा देंगे। इस मौके पर संगत सिंह नंदा, अजय सिंगला, तजिंदर चावला, इंद्रवीर सिंह, सुरेंद्र चौहान, सुनील सोनकर, अमन सोनकर, कबीर नंदा, राम प्रसाद, हरभजन सिंह, शरणजीत सिंह ग्रोवर सहित अन्य मौजूद रहे।
ईओ को बताई स्ट्रीट लाइट की समस्या
ज्ञापन सौंपने के बाद शिष्टमंडल कालका नगर परिषद कार्यालय पहुंचा, जहां पर उन्होंने ईओ निशा शर्मा के समक्ष शहर की मुख्य समस्याएं रखीं। जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंगला ने बताया कि शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था बहुत लचर है। इसमें सुधार के लिए जो थोड़ी-बहुत सहायता चाहिए, वह करने के लिए तैयार हैं। शहर की गलियां व सड़कें भी खस्ताहाल हैं। सिंगला ने यह भी कहा कि पता चला है कि विकास कार्यों के लिए फंड की कमी आ रही है। फंड के मामले में सरकार जीरो है और हमारे इलाके के साथ पक्षपात कर रही है। वहीं
विज्ञापन
कोट
स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए टेंडर कॉल करवा दिया है। कुछ गली व सड़कों की मुरममत की शिकायत आई है, जल्द ही उनके एस्टीमेट बनवाकर तुरंत काम करवा दिए जाएंगे। - निशा शर्मा, ईओ