फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deepender Hooda's statement is his personal opinion, not the Congress party's: Warring

दीपेंद्र हुड्डा का बयान निजी राय, कांग्रेस की नहीं : वड़िंग

Sun, 23 Aug 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Deepender Hooda's statement is his personal opinion, not the Congress party's: Warring
चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान को उनकी निजी राय बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक राय नहीं है। वड़िंग ने कहा कि कोई भी समझदार व्यक्ति 1984 के दर्द और त्रासदी को नहीं भूल सकता।
विज्ञापन

वड़िंग ने बताया कि सज्जन कुमार को कानून के अनुसार उनके किए की सजा मिल चुकी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर 1984 की त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। प्रेस वार्ता के दौरान वड़िंग ने पंजाब में नशे की समस्या पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सूबे में नशे के हालात बहुत खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन



नशे पर सरकार से सवाल :

वड़िंग ने मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह और पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भगवंत मान से चार सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद राज्य में नशे से मौतें क्यों बढ़ रही हैं? वड़िंग ने यह भी जानना चाहा कि जिलों में नशे के कारण अब तक कितनी मौतें हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में नशे की समस्या सबसे गंभीर बनी हुई है। वड़िंग ने पूछा कि नशे की सप्लाई चेन को कौन संरक्षण दे रहा है और सरकार इसे खत्म क्यों नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed