{"_id":"60219e788ebc3ed2866306cb","slug":"death-of-a-person-due-to-bike-collision-pkl-office-news-pkl4033509178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
रायपुररानी। मोरनी रोड पर स्थित गांव काजमपुर के नजदीक एक बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार बाइक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बनहोरा, बरदाहा मडुआहा घोटा टोला, थाना नौतन, जिला चम्पारन (बिहार) निवासी महेश साहनी पुत्र उत्तम चंद ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई प्रमोद साहनी उम्र लगभग 31 वर्ष क्षेत्र में ही लेबर का कार्य करते हैं। वह सायं लगभग सात बजे चाय पीने के लिए पैदल काजमपुर मोड पर जा रहे थे कि छोटा त्रिलोकपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने प्रमोद को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सहायता से घायल प्रमोद को रायपुररानी अस्पताल ले गए जिसकी गंभीर हालत देखते हुए पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल रेफर कर दिया वहां पर डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। रायपुररानी थाना प्रभारी यशदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।