{"_id":"57489de14f1c1be849690988","slug":"deadly-attack-on-friend-mc-son-arrested-panchkula-mc-son-arrested-crime-police-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैट से युवक पर हमला किया, पार्षद का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैट से युवक पर हमला किया, पार्षद का बेटा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक अवतार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
मैच हारने के बाद विजेता टीम के युवक सकेड़ती निवासी अवतार सिंह को दोस्त के साथ बैट से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने स्थानीय इनेलो पार्षद कुलजीत बड़ैच के बेटे मनमीत मोंटी बड़ैच को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मनमीत मोंटी का साथी हरमन फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
एमडीसी सेक्टर-4 के गांव भैंसा टिब्बा में बने एक छोटे से क्रिकेट मैदान में वीरवार को मैच हारने के बाद इनेलो पार्षद कुलजीत बड़ैच के बेटे मनमीत मोंटी बड़ैच ने विजेता टीम के युवक अवतार सिंह पर अपने साथी हरमन के साथ बैट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घटना की शिकायत पीड़ित युवक अवतार ने मनसा देवी पुलिस को दी थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्थानीय पार्षद कुलजीत बड़ैच के बेटे मनमीत मोंटी बड़ैच के खिलाफ केस दर्ज कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मनमीत का एक दोस्त हरमन फरार है। हरमन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित अवतार की शिकायत पर पुलिस ने वीरवार रात को आईपीसी की धारा 323, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि गांव भैंसा टिब्बा में बने एक छोटे से ग्राउंड में वीरवार शाम साढ़े 6 बजे लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। मैच एक पक्ष हार गया। इसके बाद जीतने वाले पक्ष के युवक वहीं पर खड़े थे।
हारने वाली टीम के दो युवक मनमीत मोंटी और हरमन आये और उन्होंने बैट से सकेतड़ी निवासी अवतार सिंह पर हमला कर दिया। हमले से अवतार सिंह जख्मी होकर नीचे गिर गया और आरोपी युवक मौके से भाग गए।
इसके बाद युवकों ने घायल अवतार को सेक्टर 6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया। अवतार सिंह के सिर पर कई टांके लगे हैं। सकेतड़ी निवासी अवतार सिंह, विक्की कुमार, निरमैल फौजी ने कहा कि हमलावर स्थानीय पार्षद कुलजीत बड़ैच का बेटा मनमीत मोंटी बड़ैच और उसका साथी हरमन है।
यह पहले भी इस तरह कई युवकों को पीट चुके हैं। मनसा देवी थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक मनमीत बड़ैच को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को मनमीत को कोर्ट में पेश किया गया।